गुजरात के कच्छ जिले की रहने वाली पाबिबेन रबारी, 5 साल की थीं तब पिता का साथ छूट गया। चौथी क्लास के बाद पढ़ाई छूट गई। मां दूसरों के घरों में चौका बर्तन करती थी, खेतों में मजदूरी करती थी। परिवार में न कोई कमाने वाला था न ही कोई आमदनी का जरिया। तीन बहनों में बड़ी पाबिबेन खेलने-कूदने की उम्र में मां के साथ काम पर जाने लगीं। कभी खेतों में कुदाल चलातीं तो कभी किसी के घर झाड़ू-पोंछा। घंटों तक कुएं से पानी भरने पर दिन का एक रुपया मिलता था। मां-बेटी दिन भर काम करते-करते थक जाती थीं, लेकिन परिवार के लिए दो...
ट्राइबल कम्यूनिटी से ताल्लुक रखने वालीं पाबिबेन के सामने मुश्किलों का पहाड़ खड़ा था, लेकिन उन्होंने समर्पण के बजाय संघर्ष की राह चुनी। खुद को काबिल बनाने के साथ-साथ अपने गांव की महिलाओं को कामयाब बनाने की मुहिम शुरू की। आज उनकी कला की डिमांड भारत के साथ-साथ दुनिया के 40 देशों में है। 200 से ज्यादा महिलाओं को उन्होंने रोजगार दिया है। हजारों महिलाओं को काम से जोड़ा है। खुद उनकी कंपनी का सालाना टर्नओवर 30 लाख रुपए है।37 साल की पाबिबेन बताती हैं कि मैं पढ़ना चाहती थी। परिवार की आर्थिक मुसीबतों को दूर...
पाबिबेन कहती हैं कि छत्तीसगढ़ में मेरा रहना मुमकिन नहीं हो रहा था। क्योंकि हमारा कोई स्थाई ठिकाना नहीं था और मैं वैसे रहना नहीं चाहती थी। इसलिए पति को समझाने के बाद हम वापस गुजरात आ गए। यहां आकर हमने एक किराने की दुकान खोली। पति उसको संभालने लगे और मैं वहां की ट्रेडिशनल कढ़ाई बुनाई का काम करने लगी जो अपनी मां से सीखा था। यहां ससुराल जाने वाली लड़कियां अपने साथ हाथ से कढ़ाई किया हुआ बैग और कपड़े ले जाती थीं। मैं बड़े घर की लड़कियों के लिए ये काम करने लगीं। इससे मुझे कुछ आमदनी होने लगी।कुछ महीने बाद...
पाबिबेन और उनकी टीम पहले लोकल मार्केट में कारोबार करती थीं। बाद में उन्होंने अलग-अलग एग्जीबिशन में जाना शुरू कर दिया। कई शहरों में स्टॉल लगाकर मार्केटिंग करना शुरू कर दिया। इसका उन्हें बढ़िया रिस्पॉन्स मिला। एक के बाद एक उनके ग्राहक बढ़ते गए। धीरे-धीरे उन्होंने अपने काम का भी दायरा बढ़ा दिया। गांव की स्थानीय महिलाओं को काम पर रख लिया। इससे इन महिलाओं को भी अच्छी आमदनी होने लगी।
Modi Ji ko takkar de ri ye to
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »