कोरोना दुनिया में: ब्रिटेन ने मॉडर्ना की वैक्सीन को मंजूरी के साथ एक करोड़ डोज का ऑर्डर दिया; तीसरी वैक्सीन को UK की हरी झंडी

  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 51%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

कोरोना दुनिया में: ब्रिटेन ने मॉडर्ना की वैक्सीन को मंजूरी के साथ एक करोड़ डोज का ऑर्डर दिया; तीसरी वैक्सीन को UK की हरी झंडी CoronaUpdatesOnBhaskar Covid19 CoronaVaccine moderna modernavaccine

लंदन में बुजुर्ग महिला को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। यहां अब तक 12 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 2.21 करोड़ से ज्यादा, अब तक 3.73 लाख लोगों ने गंवाई जान

अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को ब्रिटेन ने मंजूरी दे दी है। इसके एक करोड़ डोज का ऑर्डर भी दे दिया है। ब्रिटेन में ये तीसरी वैक्सीन है जिसे यूज के लिए यहां सरकार ने अप्रूवल दिया है। इसके पहले फाइजर और ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का यहां यूज शुरू हो चुका है। ब्रिटेन मेडिकल रेगुलेटर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मॉडर्ना की वैक्सीन का एफिकेसी रेट 94.1% आया था। वैक्सीन लेने के बाद मरीजों को बुखार, सिरदर्द और थकान जैसी शिकायतें आई थीं, लेकिन ये बहुत खतरनाक नहीं हैं। ब्रिटेन में अब तक 12 लाख 96 हजार 432 लोगों को वैक्सीन लग चुका है। इनमें 21 हजार 313 लोग ऐसे भी हैं जिन्हें वैक्सीन का दोनों डोज लगाया जा चुका है।दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8.84 करोड़ से ज्यादा हो गया। 6 करोड़ 35 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 19 लाख 05 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.

ब्रिटेन की बोरिस जॉनसन सरकार ने गुरुवार रात जारी एक बयान में साफ कर दिया कि अब दूसरे देशों से आने वाले हर नागरिक को कोविड-19 टेस्ट से गुजरना ही होगा। इनमें ब्रिटिश नागरिक भी शामिल हैं। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ग्रांट शेप्स ने कहा- यह नियम सोमवार से लागू होगा। सिर्फ वही रिपोर्ट मान्य होंगी जो 72 घंटे पहले जारी की गई हों। इसमें यह भी ध्यान रखा जाएगा कि पैसेंजर किस देश से आया है। अगर अराइवल पर कोई व्यक्ति पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे 10 दिन आइसोलेशन में रहना होगा।ब्राजील में गुरुवार को संक्रमण की दूसरी...

ब्राजील के साओ पाउलो में कब्रिस्तान की सफाई में जुटे कर्मचारी। देश में कोरोनावायरस से मरने वालों का आंकड़ा दो लाख के पार हो गया है। ब्रिटेन के हेल्थ मिनिस्टर मैट हनूक ने कहा है कि पेशेंट्स को 6 से 12 महीने के बीच फिर वैक्सीनेशन कराना पड़ सकता है। हाउस ऑफ कॉमन्स की हेल्थ कमेटी के सामने बयान में हनूक ने कहा- हम फिलहाल ये नहीं कह सकते कि जो वैक्सीन लगाई जा रही है वो कितने वक्त तक कारगर रहेगी। एक अनुमान के मुताबिक, मरीजों को 6 से 12 महीने के बीच फिर वैक्सीनेशन कराना पड़ सकता है। ब्रिटेन सरकार ने...

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 19. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें