केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बाढ़ से तीन दिन में 86 लोगों की मौत, हजारों लोग लापता

  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 34 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 17%
  • Publisher: 51%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बाढ़ से तीन दिन में 86 लोगों की मौत, हजारों लोग लापता KeralaFloods MaharashtraFloods KarnatakaFloods2019 Rainfall

बीते दो दिनों से हो रही बारिश से इन राज्यों में शुक्रवार तक 86 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग लापता हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 27 लोगों की मौत हुई है।एनडीआरएफ की टीमें लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही हैं। सेना, नौसेना, वायुसेना और तट रक्षकों की 173 टीमें भी बचाव और राहत कार्य में जुटी हैं।महाराष्ट्र में सबसे बुरा हाल सांगली और कोल्हापुर जिले में है। नौसेना की 12 टीमें बृहस्पतिवार रात सांगली पहुंचीं। यह टीमें शुक्रवार से राहत कार्य में जुट...

महाराष्ट्र के पांच पश्चिमी जिलों में बाढ़ में फंसे करीब 2.85 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। संभागीय आयुक्त डॉ. दीपक म्हैसेकर ने बताया कि राज्य सरकार ने 76 करोड़ रुपये बाढ़ पीड़ितों में बांटने के लिए दिए हैं। शहरों में हर पीड़ित परिवार को 15 हजार और गांवों में दस हजार रुपये दिए जाएंगे।

कर्नाटक के 15 जिलों में भारी बारिश में फंसे 80 हजार लोगों को बचाया गया है। तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के एवलांचि में बृहस्पतिवार को 911 मिमी बारिश हुई। इसके चलते कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी कर दी है। केरल के पलक्कड़ प्रभाग में भारी बारिश के चलते दक्षिण रेलवे ने दो रूटों की 20 ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 12. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

महाराष्‍ट्र, मप्र, केरल और कर्नाटक में बारिश का कहर, बाढ़ से 26 की मौतमहाराष्ट्र के साथ मध्‍यप्रदेश और केरल समेत देश के कुछ राज्‍यों में बारिश का कहर जारी है. महाराष्ट्र के कोल्हापुर व सांगली में बाढ़ से 26 लोगों की मौत हुई है. सर बिहार में नहीं है क्या
स्रोत: Zee News - 🏆 7. / 63 और पढो »

कर्नाटक और महाराष्ट्र में बाढ़ से स्थिति गंभीर, दोनों राज्यों में 34 लोगों की मौतपश्चिमी महाराष्ट्र में खास तौर पर कोल्हापुर और सांगली जिलों में बाढ़ की स्थिति भयावह होने के बाद 1.32 लाख से ज़्यादा लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है. कर्नाटक में बाढ़ में फंसे 43,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.
स्रोत: द वायर हिंदी - 🏆 3. / 63 और पढो »

Weather Update: देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में स्थिति गंभीरवहीं, आंध्र प्रदेश में कई नदियां उफान पर हैं. पिछले सात दिनों में पश्चिमी महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 16 लोगों की मौत हुई है, जबकि कर्नाटक में रविवार से अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है और लगभग 26,000 लोगों को निकाला गया है. जल स्तर इतना भी ज्यादा सही करने को किसने कहा था । आप भी कहा की ख़बर ले बैठे, अभी देश को 370 की खुशी मनाने दिजीए,बेरोज़गारी,अर्थव्यवस्था,सूखा,बाढ़ सब फिज़ूल की बातें हैं जय श्री राम
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »

तस्वीरें: बारिश से बेहाल जिंदगी, बाढ़ में डूबे केरल- महाराष्ट्र-Navbharat Timesमॉनसूनी बारिश के चलते महाराष्ट्र के साथ-साथ दक्षिण भारत के तीन राज्य में हालात बदतर हैं। महाराष्ट्र में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोल्हापुर और सांगली में बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। केरल में बारिश और भूस्खलन के चलते 23 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि मलबे में दबे 100 लोगों को बचाया जा चुका है। कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो रही है। लोग पलायन कर सुरक्षित ठिकानों में जा रहे हैं। कर्नाटक में 9 और तमिलनाडु में 2 की मौत हो चुकी है। तस्वीरों में देखिए, बाढ़ प्रभावित इलाकों में कैसी है स्थिति-
स्रोत: NBT Hindi News - 🏆 20. / 51 और पढो »

बाढ़ की चपेट में महाराष्ट्र और केरल | DW | 09.08.2019भारत के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन का संकट पैदा हो गया है. महाराष्ट्र और केरल के कई जिलों का संपर्क राज्य के बाकी हिस्सों से कट गया है.
स्रोत: DW Hindi - 🏆 8. / 63 और पढो »

बाढ़ प्रभावित कर्नाटक और केरल में अब कैसे हैं हालाततीन दिन में 95 हज़ार लोगों को राहत शिविरों में लाया गया है, जबकि कुल 44 लोगों की मौत हो चुकी है.
स्रोत: BBC News Hindi - 🏆 18. / 51 और पढो »