कृषि कानूनों के विरोध में टिकैट की हुंकार: झुंझुनूं में बोले- अपना गेहूं भरकर दिल्ली के लिए निकलो, पार्लियामेंट से पहले कोई रोके तो उसे MSP पर अनाज बेच देना

  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 82 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 36%
  • Publisher: 51%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

कृषि कानूनों के विरोध में टिकैट की हुंकार: झुंझुनूं में बोले- अपना गेहूं भरकर दिल्ली के लिए निकलो, पार्लियामेंट से पहले कोई रोके तो उसे MSP पर अनाज बेच देना FarmLaws KisanMahapanchayat RakeshTikait

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपझुंझुनूं में बोले- अपना गेहूं भरकर दिल्ली के लिए निकलो, पार्लियामेंट से पहले कोई रोके तो उसे MSP पर अनाज बेच देनाझुंझुनूं में महापंचायत को संबोधित करते करते किसान नेता राकेश टिकैत।

नए कृषि कानून के विरोध में किसान नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को झुंझुनूं में किसान महापंचायत की। कर्बला मैदान में आयोजित किसान महापंचायत में टिकैट ने कहा कि राजस्थान का गेहूं सबसे पहले मार्केट में आएगा। सरकार को आपको MSP देनी होगी। अगर आपको MSP नहीं मिले तो अपना गेहूं भरकर दिल्ली पहुंच जाओ। अगर दिल्ली में कोई किसान को रोकता है तो उसे MSP पर वो गेहूं खरीदना पड़ेगा। क्योंकि, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसान देश में कहीं भी अनाज बेच सकते हैं। ऐसा थोड़ी न कहा है कि दिल्ली में नहीं बेच सकते हैं।...

झुंझुनूं तो क्रांतिकारियों का जिला है। कई शहीद हुए जिन्होंने सामंतवादी व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन चलाया। आपको निकलना पड़ेगा। ये मोर्चे बंदी तोड़नी पड़ेगी, नहीं तो दिल्ली सरकार सुनने वाली नहीं है। अबकी बार भी मोर्चा बंदी नहीं टूटी। अबकी बार भी MSP नहीं मिली तो बच्चे हमें माफ नहीं करेंगे। अगर आंदोलन फेल हुआ तो देश का किसान फेल होगा।

ये कहते हैं कि छोटा किसान तो खेत में है। बड़ा किसान आंदोलन में है। अब ये लोग छोटे और बड़े किसान को बांटने में लगे हैं। हमने कहा कि MSP से छोटे किसान को सबसे ज्यादा लाभ होगा। इनके बहकावे में मत आना। ये रोज नए फॉर्मूले लेकर आ रहे हैं। ये लुटेरे हैं, इन्हें भगाना पड़ेगा। सरकार सोच रही है कि किसान अपने खेत में काम करने जाएगा तो आंदोलन खत्म हो जाएगा। वो कह रहे हैं कि अप्रैल में आंदोलन अपने आप थम जाएगा। सरकार के साथ लड़ाई लंबी चलेगी। अपके खाने का सामान वहीं पर है। कुछ साथ लेकर आ जाना। आटे-दाल पर ही पूरा आंदोलन चल रहा है। तीनों कानूनों की वापसी के बिना किसान घर नहीं जाएगा।राजस्थान में किसान आंदोलन अब और तेज हो सकता है। इसका कारण है कि राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस अब खुलकर समर्थन में महापंचायत कर रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ किसान नेता राकेश टिकैत भी लगातार प्रदेशभर में...

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।

Congress Bhaskar

याने ये भरी ट्रालियां टकराएंगे... समझ लीजिये ये गुंडे क्या करने वाले हैं😲😲😲😡😡😡😡😡🚩🚩

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 19. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।