उसे लगा श्रीनगर से गाजियाबाद तक सरकार का दमन चक्र एक जैसा है। रात का वक्त था। रसरंजन से लौटता कवि रात्रि में और अधिक पवित्र हो जाता है। इस घोषित सिद्धांत के आधार पर कवि में पवित्रता का ज्वार आया हुआ था। कर्तव्यपरायण कवि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समस्याओं से घिरा रहता था। उसके सड़क पर होने से, सड़क सड़क नहीं रहती, अंतिम आदमी की समस्याओं पर पसरी टिप्पणी हो जाती है। उसके विचारों के सम्मान में एक जनधर्मी रेड कार्पेट, जिस पर चिंतन-वॉक करता हुआ कवि अपने लक्ष्य को प्राप्त होता है। विचार कहता था, वह...
तब तक उसने कवि की गाड़ी का हैंडल भी कसकर पकड़ लिया था। दूर खड़ा दूसरा बड़ा पुलिसवाला, इस छोटे पुलिसवाले को इशारा कर रहा था। 'गीत का मैं क्या करूंगा? या तो मेरे पेट की चिंता कर, या कानून की चिंता कर या तेरी जान की चिंता कर। कोई एक काम तो कर। मैं फिर कहता हूं, लाइसेंस निकाल।'कवि खाना खाता है। कवि दारू पीता है। कवि हवाई जहाज में बैठता है। कवि छापाखाने में जाता है। कवि तनख्वाह लेता है। कवि जलता है, सड़क पर कचरा फेंकता है, घूरता है और प्रेम में असफल होता है। कवि अस्पताल, बैंक, स्कूल, फिल्म, रेस्टोरेंट, मोबाइल, नाचघर और क्रिकेट को भोगता है। कवि आरटीआई लगाता है और क्रांति का भुट्टा खाता है पर कवि लाइसेंस नहीं...
कवि ने कहा, 'कवि अमर होता है अमूल्य होता है। मैं तुम्हें एक क्वार्टर दूंगा। डिग्गी में पड़ा है, एक प्रेमी से उठा लाया था।' कवि ने उत्तर दिया, 'लाइसेंस सरकारें बनाती हैं। सरकारें हमारे लिए हैं या हम सरकारों के लिए हैं? लाइसेंस हमसे है या हम लाइसेंस से हैं? तुम्हारी और हमारी पहचान क्या इस कागज के एक पुर्जे की रह गई है?'कवि को अब जाकर उस पर प्यार आया। ट्रैफिक वाला जब तक सम्मान से बात करे वह सामंती व्यवस्था का चालू एजेंट लगता है। उसे खांटी मनुष्य होने के लिए तू-तड़ाक पर आना चाहिए। लोकधर्मिता और जनाकांक्षाएं तभी प्रकट होती हैं। उसने मन ही मन कहा, बस यह एक बढ़िया वाली गाली और दे-दे तो व्यवस्था का जनधर्म पूरी तरह...
'तो तुम्हारे पेट पर लात पड़ेगी। यह घोर अन्याय होगा। मैं ऐसी व्यवस्था के विरोध में तुम्हारे पक्ष में एक जनगीत लिखूंगा।'
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: द वायर हिंदी - 🏆 3. / 63 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: Zee News - 🏆 7. / 63 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: News18 India - 🏆 21. / 51 और पढो »
स्रोत: Webdunia Hindi - 🏆 17. / 51 और पढो »