Congress Seva Dal Raised Slogans Against The Central Government By Blowing Conch Shells And Casks, Demonstrated In Front Of BJP Office, BJP Workers Clashed With Policeकांग्रेस सेवादल ने शंख व पीपा बजाकर केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी, भाजपा ऑफिस के सामने बैरिकेड पर चढ़े, भाजपाइयों की पुलिस से नोकझोंकभाजपा कार्यालय के सामने से गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकालते कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता।
बढ़ती महंगाई को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस ने राजस्थान में आंदोलन तेज कर दिया है। जयपुर में कांग्रेस सेवा दल ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ ऊंट गाड़ी के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही, रसोई गैस सिलेंडर की शवयात्रा निकाल कर बढ़ती कीमतों का विरोध जताया। बनीपार्क से लेकर 22 गोदाम सर्किल तक शंख और पीपा बजाकर मार्च निकाला। इतना ही नहीं, भाजपा कार्यालय के सामने रुक कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पर चढ़कर विरोध जताया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी सामने आ गए।...
कांग्रेस सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने कहा कि रोजाना पेट्रोल-डीजल के रेट बढा़ए जा रहे हैं। महंगाई की मार से जनता त्रस्त है। कांग्रेस सेवा दल ने बनीपार्क से पेट्रोल-डीजल व गैस की कीमतें बढ़ने को लेकर ऊंट गाड़ी पर पैदल मार्च निकाला। अर्थी सजा कर सिलेंडर को रखा गया था। शंख बजाकर पीपे बजाए गए। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। पैदल मार्च में काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी ऊंट गाड़ी पर नारेबाजी कर रही थीं। हाथों में महंगाई के विरोध की तख्तियां लगी हुई थीं।विरोध-प्रदर्शन करते हुए...
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: BBC News Hindi - 🏆 18. / 51 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »