उत्तराखंड विधानसभा चुनाव:3 घंटे पहलेउत्तराखंड विधानसभा के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। सभी दल सोमवार को होने वाले मतदान से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है, लेकिन उत्तराखंड क्रांति दल और आम आदमी पार्टी भी कई सीटों पर मुकाबले में हैं। इतना ही नहीं, राज्य की 70 में से करीब दो दर्जन सीटें ऐसी हैं, जहां पर निर्दलीय उम्मीदवार भी राजनीतिक दलों को कड़ी चुनौती दे रहे...
यदि पूर्वानुमान के मुताबिक ही परिणाम रहे तो उत्तराखंड में हरियाणा जैसी ही स्थिति बनेगी, जिसमें भाजपा को उक्रांद या आप में से किसी एक का साथ लेना पड़ सकता है। इसके उलट, अगर ये दल कांग्रेस के साथ गए तो बाजी उसके हाथ लग सकती है। अगर राज्य की हॉट सीटों की बात करें तो खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को किसी तरह की दिक्कत नहीं दिख रही है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं में फंसे हुए दिख रहे हैं।उत्तराखंड में सभी पर्वतीय सीटें क्षेत्रफल के हिसाब से तो काफी बड़ी हैं, लेकिन मतदाताओं की...
22 सीटों पर दोनों ही दलों के बागी भी अधिकृत प्रत्याशियों को चुनौती दे रहे हैं और इनका ठीकठाक जनाधार भी है। इन हालात में इस बार विधानसभा में निर्दलियों की संख्या ठीक ठाक हो सकती है। यही नहीं, अनेक सीटों पर निर्दलीय भले ही जीतने की स्थिति में न हों, लेकिन वे भाजपा-कांग्रेस का खेल बिगाड़ने में जरूर सक्षम हैं।नामांकन से पहले भाजपा और कांग्रेस में जमकर उठापटक हुई है। इससे भी अनेक सीटों पर नए समीकरण उभर गए हैं। सबसे चर्चित मामला कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का रहा, जिनको पहले रामनगर...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जरूर कुछ निश्चिंत लग रहे हैं और खटीमा से उनकी जीत तय मानी जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल इस बार श्रीनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी और मंत्री धन सिंह रावत पर भारी दिख रहे हैं। वहीं, भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक भी अपनी हरिद्वार सीट पर मजबूत स्थिति में हैं। विधानसभा में कांग्रेस के नेता प्रीतम सिंह अपनी परंपरागत सीट चकराता में मजबूत स्थिति में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी की पुत्री इस बार अपनी यमकेश्वर सीट के बजाय कोटद्वार से मैदान में हैं। यहां...
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: BBC News Hindi - 🏆 18. / 51 और पढो »
स्रोत: Zee News - 🏆 7. / 63 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: BBC News Hindi - 🏆 18. / 51 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: BBC News Hindi - 🏆 18. / 51 और पढो »