अर्थव्यवस्था पर शिवसेना ने दी मोदी सरकार को नसीहत- गंभीरता से लें मनमोहन की सलाह जनसत्ता ऑनलाइन मुंबई | Updated: September 4, 2019 2:23 PM पीएम मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे। फोटो: इंडियन एक्सप्रेस/ जनसत्ता धीमी अर्थव्यवस्था पर शिवसेना ने कहा है कि मोदी सरकार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सलाह को गंभीरता से लेना चाहिए। शिवसेना के मुताबिक अगर मोदी सरकार ऐसा करेगी तो यह राष्ट्रहित में होगा। हाल ही में मनमोहन सिंह ने एक वीडियो जारी कर मोदी सरकार के पहले...
शिवसेना ने मुखपत्र सामना में एक लेख के जरिए सलाह दी है। शिवसेना ने सामना में लिखा ‘देश में आर्थिक मंदी के कारण जो भंयकर स्थिति उत्पन्न हुई है, इसकी भविष्यवाणी मनमोहन सिंह ने चार साल पहले ही कर दी थी। उस दौरान उनका मजाक उड़ाया गया था। सच तो यह है कि उन्होंने बुरे दौर में भी अर्थव्यवस्था के लिए परिश्रम किया। अगर उन्हें मौजूदा समय में इसमें गलतियां नजर आ रही होंगी तो उन्हें इसके लिए बोलने का हक है। उन्होंने कहा है कि सरकार की नीतियों की वजह से लाखों लोगों पर नौकरी गंवाने का संकट आ गया...
लेख के अंत में कहा गया कि ‘बीते कई सालों से अर्थव्यवस्था का संबंध पार्टी फंड, चुनाव जीतने और घोड़ा बाजार आदि तक के लिए ही सीमित रह गया है। इससे देश की व्यवस्था को चोंट पहुंच रही है। आर्थिक मंदी पर राजनीति न करें। विशेषज्ञों की मदद लेकर देश की तस्वीर बदलें। मनमोहन सिंह ने भी यही सलाह दी है। इनकी सलाह को गंभीरता से लेने में ही राष्ट्र का हित है।’
Also Read मालूम हो कि पूर्व प्रधानमंत्री ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर घटकर पांच प्रतिशत पर आने के बाद उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि आर्थिक हालात ‘बेहद चिंताजनक हैं और यह नरमी मोदी सरकार के तमाम कुप्रबंधनों का परिणाम है। पहली तिमाही में 5 फीसदी की जीडीपी वृद्धि दर दर्शाती है कि हम लंबे समय तक बने रहने वाली आर्थिक नरमी के दौर में हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से बढ़ने की क्षमता है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत इसी दिशा में चलना जारी...
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »