अब पेट्रोल के लिए लोन की मांग: चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल के लिए RBI से मांगा लोन

  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 56 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 26%
  • Publisher: 51%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

अब पेट्रोल के लिए लोन की मांग: चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल के लिए RBI से मांगा लोन Chandigarh RBI PetrolPrice PetrolDieselPriceHike INCChandigarh

Youth Congress Protests Against The Ever increasing Prices Of Petrol And Diesel In Chandigarh, Sought Loan From RBI For Petrolचंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल के लिए RBI से मांगा लोनशहर में आज यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने पेट्रोल के लिए बैंक के सामने लोन मांगा। तेल की बढ़ती कीमतों का विरोध किया।

शहर में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज चंडीगढ़ में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर काफी संख्या में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पेट्रोल डीजल की खरीद के लिए लोन का आवेदन लेकर RBI सेक्टर-17 पहुंचे। जहां पुलिस की ओर से उन्हें बैंक के बाहर ही रोक लिया गया।

यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने लोन के लिए आवेदन की अर्जी ली हुई थी। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना था कि पेट्रोल-डीजल की लगातार मूल्य वृद्धि हो रही है, इसके चलते छोटे-छोटे व्यापारियों को बहुत परेशानी हो रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोगों ने लोन पर गाड़ी तो ले ली है, लेकिन पेट्रोल के दाम बढ़ने से उसे भरवाने के लिए उनके पास पैसे नहीं है, ऐसे में अब पेट्रोल के लिए बैंक लोन दे।

इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला ने बताया कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। युवा नेता लव कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार को देश की 125 करोड़ जनता की चिंता नहीं है, जो पेट्रोलियम पदार्थ की मूल्य वृद्धि के कारण महंगाई का शिकार हो रही है। इस मौके पर अभिषेक शैंकी ,जानू मालिक, आशीष गजनवी और साहिल दुबे सहित कई युवा नेता शामिल हुए।

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।

RBI INCChandigarh भारतकी सारी समस्याकी जड़ बढ़ती हुई आबादीहै इसलिए जो आयकर नहीं दे रहे हैं यदि भविष्य में वे बच्चे पैदा करें तो उन्हें आजीवन कारावासकी सजा होनीचाहिए।फ़िलहाल जो पैदा होचुकेहैं और गरीबहैं या गरीबबेरोजगार हैं,सरकार को उन्हें पेट्रोल और अंग्रेजीशराब महगी करके 5000रुपये महीने देनाचाहिए

RBI INCChandigarh अपने मालिकों से ले लो, पीढ़ियों का जमा किया हुआ बहुत माल है ।

RBI INCChandigarh राजस्थान मे कब माँगोगे?

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 19. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।