अब ईको फ्रेंडली सड़कों पर चलें: गूगल मैप ऐसे रास्ते बताएगा जिन पर बहुत कम होंगी जहरीली गैसें, यह बाई डिफॉल्ट होगा, दूसरे रास्तों पर पॉल्यूशन से कर सकेंगे तुलना

  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 51%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

अब ईको फ्रेंडली सड़कों पर चलें: गूगल मैप ऐसे रास्ते बताएगा जिन पर बहुत कम होंगी जहरीली गैसें, यह बाई डिफॉल्ट होगा, दूसरे रास्तों पर पॉल्यूशन से कर सकेंगे तुलना GoogleMaps ecofriendlyroads pollution

Google Maps Greenest Route Update | Google Maps Will Show You Greenest Route Or Less Climate friendly Routeअब ईको फ्रेंडली सड़कों पर चलें:

गूगल मैप ऐसे रास्ते बताएगा जिन पर बहुत कम होंगी जहरीली गैसें, यह बाई डिफॉल्ट होगा, दूसरे रास्तों पर पॉल्यूशन से कर सकेंगे तुलनास्मार्ट फोन के इस दौर में गूगल मैप हमारा मार्गदर्शक बना हुआ है। कैब से कहीं जाना हो या रेस्टोरेंट से घर पर खाना मंगाना, गूगल मैप के बिना इन सर्विस के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। गूगल हमारी इस जरूरत को ईको फ्रेंडली बनाने जा रहा है। गूगल मैप्स जल्द ही लोगों को सबसे कम प्रदूषण वाले ईको फ्रेंडली रास्तों से उनकी मंजिल तक पहुंचाएगा। यानी यह ऐसे रास्ते होंगे जहां प्रदूषण का...

गूगल का कहना है कि गूगल मैप्स के इस नए ईको फ्रेंडली फीचर की शुरुआत इस साल के आखिर तक अमेरिका में होगी और इसके बाद बाकी देशों में इसे लॉन्च किया जाएगा। अब तक गूगल मैप्स सबसे छोटा रास्ता या ऐसा रास्ता बताता है जिनसे कम से कम समय लगे। जाम या किसी तरह की रुकावट होने पर भी वैकल्पिक रास्ते बताता है।लॉन्च होने के बाद गूगल मैप्स बाई डिफॉल्ट ईको फ्रेंडली रास्ते ही दिखाएगा। यूजर्स को वैकल्पिक रास्तों पर जाने के लिए इस डिफॉल्ट सेटिंग से बाहर आना होगा।ईको फ्रेंडली रास्तों के मुकाबले वैकल्पिक रास्तों के ज्यादा तेज होने पर गूगल मैप्स दोनों विकल्प दिखाएगा। ऐसे स्थिति में यूजर्स के सामने दोनों रास्तों पर ग्रीन हाउस गैसों का आंकड़ा होगा। इनकी तुलना करके यूजर...

वहीं गूगल ने अपनी स्ट्रीट व्यू गाड़ियों के साथ ड्रोन और सैटेलाइट तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया। इसी तरह बाकी देशों में ग्रीन रूट्स की पहचान की जाएगी।इसके अलावा जून 2021 से गूगल ड्राइवरों को कम कार्बन गैसों वाले इलाकों से यात्रा करने के बारे में भी चेतावनी देना शुरू करेगा। जर्मनी, फ्रांस और नीदरलैंड जैसे देशों में ऐसे कम कार्बन गैसों वाले इलाकों में वाहनों पर पाबंदी है।इस साल के अंत तक गूगल मैप्स एक और फीचर शुरू करेगा। इसमें यूजर को रास्तों के विकल्प तो मिलेंगे ही, साथ ही वह यात्रा करने के...

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 19. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें