11:02 PM, 29-Jul-2021
श्रीलंका ने आखिरी टी-20 में भारत को सात विकेट से हराया
श्रीलंका ने तीसरे व निर्णायक टी-20 में भारत को सात से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम महज 81 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में श्रीलंका ने 33 गेंदे शेष रहते ही यह मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। धनंजय डिसिल्वा 23 और वानिंदु हसरंगा 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की तरफ से राहुल चाहर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर तीन विकेट झटकाए। टीम इंडिया की यह पिछली नौ द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में पहली हार है। इससे पहले आठ सीरीज में से भारत ने सात सीरीज जीती थी और एक सीरीज ड्रॉ रहा था। अगर मैच की बात करें तो, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की निराशाजनक शुरुआत हुई। भारतीय कप्तान शिखर धवन सहित तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। महज 36 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका। केवल कुलदीप यादव नाबाद 23 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से वानिंदु हसरंगा ने बेहतरीन गेदंबाजी करते हुए 9 रन देकर चार विकेट चटकाए। मैच में शानदार प्रदर्शन के चलते हसरंगा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
10:56 PM, 29-Jul-2021
श्रीलंका को जीत के लिए 5 रन की दरकार
श्रीलंका को जीत के लिए 36 गेंदों में 5 रन की दरकार है।
10:48 PM, 29-Jul-2021
श्रीलंका को लगा तीसरा झटका
राहुल चाहर ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। इस गेंदबाज ने सदीरा समरविक्रमा (6) को पवेलियन भेजा। चाहर का यह मैच में तीसरा विकेट है।
10:41 PM, 29-Jul-2021
10 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 42/
10 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 42/0. सदीरा समरविक्रमा 4 और धनंजय डिसिल्वा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:32 PM, 29-Jul-2021
नौ ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 37/0
नौ ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 37/0. सदीरा समरविक्रमा 2 और धनंजय डिसिल्वा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:29 PM, 29-Jul-2021
श्रीलंका को लगा दूसरा झटका
आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। राहुल चाहर ने मिनोद भानुका (18) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। चाहर का यह दूसरा विकेट है।
10:19 PM, 29-Jul-2021
छह ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 23/0
छह ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 23/0. मिनोद भानुका 8 और सदीरा समरविक्रमा 0 रन बानकर नाबाद हैं। भारत ने पहले छह ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाए थे।
10:14 PM, 29-Jul-2021
राहुल चाहर ने दिलाई टीम इंडिया को पहली सफलता
छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर राहुल चाहर ने अविष्का फर्नांडो (12) को आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई।
10:11 PM, 29-Jul-2021
पांच ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 22/0
पांच ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 22/0. अविष्का फर्नांडो 12 और मिनोद भानुका 7 रन बानकर नाबाद हैं।
10:02 PM, 29-Jul-2021
तीन ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 12/0
तीन ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 12/0. अविष्का फर्नांडो 5 और मिनोद भानुका 4 रन बानकर नाबाद हैं।