दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली बरसी है। साल 2020 में आज ही के दिन दोपहर में ये मनहूस खबर आई थी कि सुशांत इस दुनिया में नहीं रहे। इस खबर को सुनकर पूरा देश सन्न रह गया था। लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे कि इतना जिंदादिल इंसान आत्महत्या कैसे कर सकता है। सुशांत की मौत के बाद कई सवाल उठे, जांच हुई और उस दौरान अभिनेता को लेकर कई खुलासे हुए। इन खुलासों में से एक था उनका यूरोप ट्रिप के बाद बदल जाना। एक्ट्रेस और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने दिए अपने बयान में बताया था कि यूरोप ट्रिप से लौटने के बाद एक्टर पूरी तरह से बदल गए थे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्या हुआ था उस ट्रिप पर...
कब गए थे यूरोप ट्रिप पर?
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत अक्टूबर 2019 में यूरोप ट्रिप पर गए थे। इस ट्रिप पर रिया के भाई शोविक भी उनके साथ गए थे। यूरोप ट्रिप के दौरान वे इटली में 600 साल पुराने होटल में रुके थे। होटल के कमरे काफी बड़े थे और इसकी दीवारों पर कुछ पुरानी पेंटिंग्स थीं। रिया के अनुसार, सुशांत इन पेंटिग्स को देखकर घबरा गए थे और अजीब हरकतें करने लगे थे।