Ind vs Ban 1st T20: टी-20 इंटरनैशवल में पहली बार बांग्लादेश ने भारत को हराने का काम किया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश ने भारत को सात विकेट से हराया।  149 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और लिटन दास पहले ही ओवर में दीपक चहर के शिकार बने। 7 के स्कोर पर उनका कैच केएल राहुल ने पकड़ा। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद सौम्या सरकार और मोहम्मद नईम के बीच अहम 46 रन की साझेदारी हुई। दोनों ही बल्लेबाजों ने टीम को मैच में बनाए रखा। युजवेंद्र चहल ने मोहम्मद नईम को शिखऱ धवन के हाथों कैच आउट करा भारत को दूसरी सफलता दिलाई। मोहम्मद नईम 26 रन बनाकर आउट हुए। खलील अहमद ने 17वें ओवर में सौम्या सरकार को बोल्ड कर भारत को एक बार फिर मैच में लाने का काम किया। लेकिन रहीम के अर्धशतक की पारी के आगे सब बेकार साबित हुआ।

भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 149 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत की ओर से शिखर धवन ने सबसे अधिक 41 रन बनाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा आउट होकर पवेलियन लौट गए। रोहित 5 गेंदों में 9 रन बनाकर शहाबुल इस्लाम की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। केएल राहुल और शिखर धवन के बीच 26 रन की साझेदारी को अमीनुल इस्लाम ने तोड़ा। अमीनुल इस्लाम की गेंद पर राहुल महमूदुल्लाह को आसान सा कैच थमा बैठे। इसके बाद अमीनुल इस्लाम ने श्रेयस अय्यर को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। वहीं शिखर धवन 42 गेंद में 41 रन बनाकर रन आउट हो गए।

अपना पहला मैच खेल रहे ऑलराउंडर शिवम दुबे भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकें। शिवम दुबे महज एक रन बनाकर कैच आउट हो गए। ऋषभ पंत अंतिम के ओवरों में तेज गति से रन बनाने की कोशिश में आउट हुए। पंत 27 रन बनाकर शहाबुल इस्लाम की गेंद पर कैच आउट हो गए। बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने टॉस जीतकर पहले गेदंबाजी करने का फैसला किया था।

Live Blog

22:21 (IST)03 Nov 2019





















रहीम ने जड़े लगातार 4 चौके

19वें ओवर में लगातार चार चौके जड़कर मुशफिकुर रहीम ने बांग्लादेश को जीत के बेहद करीब पहुंचाया। इसके साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। 

22:15 (IST)03 Nov 2019





















पंड्या से बड़ी चूक

क्रुणाल पंड्या ने चहल की गेंद पर बाउंड्री लाइन पर एक आसान सा कैच छोड़ दिया। बांग्लादेश को जीत के लिए 14 गेंद में 28 रन चाहिए।

22:08 (IST)03 Nov 2019





















20 गेंद में 37 रन की जरूरत

बांग्लादेश को जीत के लिए 20 गेंद में 37 रन की जरूरत है। बांग्लादेश के हाथ में आठ विकेट है, ऐसे में मैच का पलड़ा बांग्लादेश के पक्ष में दिखाई पड़ रहा है। 

21:57 (IST)03 Nov 2019





















खलील से वापसी की उम्मीद

खलील अहमद अभी तक महंगे रहे हैं। भारत को अगर इस मैच को जीतना है तो खलील को अपनी लाइन लेंथ में सुधार लाना होगा। इसी बीच बांग्लादेश 100 रन पूरे किए।

21:49 (IST)03 Nov 2019





















स्पिन के लिए मददगार पिच

क्रुणाल पंड्या 2 ओवर में 14 रन दे चुके हैं। भारतीय स्पिनरों ने अभी तक बेहद कम रन खर्चे हैं, वहीं तेज गेंदबाजों ने रन देने का काम किया।

21:39 (IST)03 Nov 2019





















पंत से हुई चूक

ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे एक बार फिर बड़ी गलती की। पंत ने कप्तान रोहित को रिव्यू के लिए अप्रोच किया, जो कि गलत साबित हुआ।

21:29 (IST)03 Nov 2019





















26 रन बनाकर आउट नईम

युजवेंद्र चहल ने मोहम्मद नईम को शिखऱ धवन के हाथों कैच आउट करा भारत को दूसरी सफलता दिलाई। मोहम्मद नईम 26 रन बनाकर आउट हुए।

21:22 (IST)03 Nov 2019





















36 गेंद में 44 रन की साझेदारी

सौम्या सरकार और मोहम्मद नईम के बीच 36 गेंद में 44 रन की साझेदारी हो चुकी है। टीम ने पचास का आकड़ा पार कर लिया है। भारत की मुश्किलें यहां से बढ़ती हुई दिखाई पड़ रही है।

21:12 (IST)03 Nov 2019





















सरकार ने जड़ा छक्का

पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद बांग्लदेश ने जबरदस्त वापसी की। सौम्या सरकार ने छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

21:05 (IST)03 Nov 2019





















फैंस में जोश

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) धुंध अपने चरम पर है और सुबह तक स्टेडियम के आसपास के क्षेत्रों में एक्यूआई 900 से अधिक था। सुबह हल्की बारिश होने के कारण इसमें सुधार हुआ और यह 550 के आसपास पहुंच गया। यह एक्यूआई भी खतरनाक माना जाता है लेकिन मैच रेफरी रंजन मदुगले ने परिस्थितियों का आकलन करने के बाद मैच जारी रखने के लिए हरी झंडी दिखा दी। इसके बावजूद तय नहीं था कि मैच हो पाएगा क्योंकि दृश्यता एक मसला था, लेकिन दर्शकों के लिए यह मायने नहीं रखता था। वे चार बजे से ही स्टेडियम में पहुंचने लग गए और शाम सात बजे मैच शुरू होने तक स्टेडियम का अधिकतर हिस्सा भर चुका था।

20:57 (IST)03 Nov 2019





















भारत को पहली सफलता

दीपक चहर ने पहले ही ओवर में लिटन दास को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। पहले ओवर से 9 रन आए और एक विकेट भी।

20:40 (IST)03 Nov 2019





















बांग्लादेश को बनाने होंगे 149 रन

शहाबुल इस्लाम के ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने छक्का जड़कर टीम को 130 के पार पहुंचाया। भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 149 रनों का लक्ष्य रखा है।

20:31 (IST)03 Nov 2019





















27 रन बनाकर आउट पंत

शहाबुल इस्लाम 19 वां ओवर लेकर आए। पहली गेंद पर ऋषभ पंत ने दो रन बटोरे। दूसरी गेंद पर वह कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। ऋषभ पंत टाइम नहीं कर पाए और 27 रन बनाकर आउट हो गए।

20:23 (IST)03 Nov 2019





















पंत ने बदला गियर

शुरुआती गेंदों को संभलकर खेलने वाले पंत ने अब शॉट लगाना शुरू कर दिया है। अंतिम तीन ओवर का खेल बचा हुआ है। भारत -110/5

20:18 (IST)03 Nov 2019





















दुबे लौटे पवेलियन

शिवम दुबे के आउट होने के बाद बारतीय बल्लेबाजी कमजोर पड़ गई है। ऋषभ पंत एक छोर पर खड़े हैं, लेकिन दूसरी ओर उन्हें किसी का साथ नहीं मिल पा रहा।

20:12 (IST)03 Nov 2019





















दुबे पर नजर

शिवम दुबे बल्लेबाजी करने आए हैं। इंडिया ए के लिए दुबे अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर चुके हैं। ऐसे में आज उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

20:00 (IST)03 Nov 2019





















कम हुआ रन रेट

पिछले 4 ओवर में भारत ने 23 रन बनाए हैं। अय्यर के मैदान से जाने के बाद रन रेट में गिरावट हुई। धवन बेहद धीमा खेल रहे हैं।

19:49 (IST)03 Nov 2019





















अय्यर लय में

श्रेयस अय्यर तेज गति से रन बना रहे हैं। अय्यर ने एक चौका और दो छक्के की मदद से 12 गेंद में 22 रन बना लिए हैं। भारत ने 10 ओवर में दो विकेट पर 69 रन बनाए हैं।

19:39 (IST)03 Nov 2019





















अय्यर ने जड़ा छक्का

केएल राहुल के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने आए हैं। आते ही उन्होंने जोरदार छक्का लगाकर अपनी फॉर्म का परिचय दिया।

19:31 (IST)03 Nov 2019





















राहुल अच्छी लय में

केएल राहुल 16 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। पिछले पांच ओवर में भारत ने 25 रन बनाए हैं।

19:22 (IST)03 Nov 2019





















धवन की धीमी बल्लेबाजी

धवन और राहुल के बीच 15 गेंदों में 11 रन की साझेदारी हो चुकी है। धवन यहां धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। चौथे ओवर से सिर्फ 4 रन आए।

19:14 (IST)03 Nov 2019





















भारत को पहला झटका

रोहित  9 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। रोहित ने डीआरएस का इस्तेमाल करते हुए अपना विकेट बचाना चाहा, लेकिन अंपायर कॉल्स के कारण उन्हें पवेलियन जाना पड़ा।

19:03 (IST)03 Nov 2019





















रोहित ने जड़ा चौका

शहाबुल इस्लाम पहला ओवर लेकर आए। पारी की पहली ही गेंद पर रोहित ने चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला।

18:55 (IST)03 Nov 2019





















भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान),शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) , शिवम दूबे, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल।

18:44 (IST)03 Nov 2019





















वर्ल्ड कप के बाद वापसी

चहल वनडे वर्ल्ड कप के बाद से टीम से बाहर थे और अब वह अपनी जगह मजबूत करने पर ध्यान देंगे। जहां तक बांग्लादेश का सवाल है तो उन्हें शाकिब की बड़ी कमी खलेगी जिन्हें भ्रष्ट संपर्क की सूचना नहीं देने के कारण आईसीसी ने दो साल के लिए निलंबित कर रखा है।

18:35 (IST)03 Nov 2019





















शिवम दुबे के पास खुद को साबित करने का मौका

हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा की अनुपस्थिति में ऑलराउंडर शिवम दुबे के पास खुद को साबित करने का यह बेहतरीन मौका है। दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज और बायें हाथ के बल्लेबाज दुबे की 'बिग हिटर' बनने की क्षमता की भी यह परीक्षा होगी।