निशांत शेखर

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में कुछ दिन और बचे हैं। ऐसे में  सियासतदान मीडिया  से मुखातिब होने के दौरान विरोधियों पर जमकर निशाना साध रहे है । इसी कड़ी में जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटला ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। इंडियन नेशनल लोकदल से नाता टूटने के बाद दुष्यंत चौटाला का काफी कुछ दांव पर होगा। वह  उचाना कलां से मैदान में उतर रहे हैं। चुनाव के मुद्दों को लेकर हमारे सहयोगी इंडियन एक्सप्रेस ने दुष्यंत चौटाला से बातचीत की। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने दिलचस्प बयान दिया।

पत्रकार  ने सवाल किया कि हरियाणा से इतने लोग फौज में जाते हैं आपको नहीं लगता कि हरियाणा में राष्ट्रवाद एक मुद्दा है। इस पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राष्ट्रवाद की बात कौन नहीं करता क्या दुष्यंत नहीं करता? या आप नहीं करते ? अगर हम राष्ट्रवाद की बात नहीं करेंगे  तो क्या  हम पाकिस्तानी हो जाएंगे? हमारे दिल के अंदर के देश के लिए इतना प्यार भरा है तभी तो हमारी धरती ने इतने जवानों को सीमा पर तैनात किया हुए हैं।

सीमा पर तैनात लोगों में हर 10वां आदमी  हरियाणा से है। हमें उनपर गर्व है। क्या आप रोक सकते हैं। आज ये दो गुजराती आकर हमें सिखाएंगे। राष्ट्रवाद क्या होता है। जिनके प्रदेश में फौज में जाने से लोग डरते हैं। ये बातें तो बीजेपी का राजनीतिक एजेंडा है। हरियाणा की आधी से ज्यादा जनता समझ चुकी है।