Weather Update: 'मानसून' के केरल पहुंचते ही बाकी राज्यों में दिखने लगा असर, यहां बारिश से एक की मौत

  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 66 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 30%
  • Publisher: 53%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

WeatherUpdate: 'मानसून' के केरल पहुंचते ही बाकी राज्यों में दिखने लगा असर, यहां बारिश से एक की मौत heavyrain Weatherinkerala

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून एक हफ्ते की देरी से आने के बावजूद अब लक्षद्वीप, केरल और तमिलनाडु में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले 48 घंटे में यानी मंगलवार तक पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसून के बेहतरीन हालात बन गए हैं।

वहीं, महाराष्ट्र के नासिक में आंधी के साथ आई प्री-मानसून बरसात ने एक व्यक्ति की जान ले ली और तीन अन्य घायल हो गए। नासिक शहर में कई स्थानों पर तेज आंधी के चलते पेड़ भी उखड़ कर गिर गए। लिहाजा, विभिन्न स्थानों पर शनिवार की शाम से ही पांच घंटे बिजली गुल रही। पुलिस के मुताबिक नासिक के वडाला में आंधी के दौरान एक टिन की छत गिरने से एक 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका के परिवार के तीन अन्य लोग घायल हो गए। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि येओला कस्बे में तेज प्री-मानसून बारिश के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अत्यधिक तेज बरसात के चलते निफाड़ तहसील में एक प्याज का गोदाम ढह गया।

वहीं मनमाड में एक ग्रीन हाउस तहस-नहस हो गया। सरकारी मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पूर्वी और पूर्वी मध्य अरब सागर के अलावा लक्षद्वीप में चक्रवाती तूफान आने के हालात बन रहे हैं। इन इलाकों में हवा का निम्न दबाव है। यह दबाव आगे उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। अगले 48 घंटे में यह दबाव और बढ़ सकता है।

मानसून मंगलवार तक समूची बंगाल की खाड़ी को भी घेर लेगा। इसलिए मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है, चूंकि वहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि केरल में मछुआरों को 52 दिनों के लिए समुद्र में 12 नाटिकल माइल से दूर जाने से रोका गया है। ताकि मछलियों के ब्रीडिंग सीजन में उन्हें कोई नुकसान न हो। इस आदेश को नहीं मानने वालों को 2.5 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा।

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 10. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

मानसून के दस्तक से पहले, केरल के इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी– News18 हिंदीसिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राज्य के 16 में से 14 बांधों ने एक आपातकालीन कार्य योजना (ईएपी) बनाई है और इसे केंद्रीय जल आयोग को सौंप दिया है.
स्रोत: News18 India - 🏆 21. / 51 और पढो »

गुरुवायूर मंदिर: दक्षिण भारत का द्वारका, 5000 हजार पुराना इतिहास - dharma AajTakदूसरी बार प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे नरेंद्र मोदी आज केरल में हैं. मोदी आज यहां त्रिसूर जिले में गुरुवायूर मंदिर में आज क्या शुक्रवार है? 😂😂😂 लाखो हिन्दू आसिफा के लिये न्याय मांगते दिखे थे... तुम दस मुस्लिम को ही ट्विंकल के पक्ष मे दिखा दो? मुझे तलाश है, अपने विस्तार की, जहां मै नहीं हू
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »

मालदीव से पहले केरल में पीएम मोदी, 5000 साल पुराने गुरुवायूर मंदिर में करेंगे दर्शनबीजेपी की प्रदेश इकाई ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ जून को गुरुवायुर श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा करेंगे. गुरुवायुर श्रीकृष्ण एचएस मैदान में सुबह 10 बजे आम सभा होगी. उधर एक मस्जिद भी है करीब 1300 साल पुरानी चेरमन मस्जिद । उधर भी जाने का वरना सीकूलर लोग बुरा मान जाएंगे । मोदी जी मंदिरों के चक्कर ही लगाते रहोगे कि देश में हिन्दुओं की छोटी-छोटी बच्चियों के साथ मुसलिम लोग रेप करके मार रहे हैं' और आपको मंदिर जाना शोभा दे रहा है'इसी के लिए जनता आपको PM बनाया है क्या।।जय हिन्द।। Good
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »

मानसून अपडेट : केरल के तटीय इलाकों में मानसून की दस्तक, भारी बारिश की चेतावनीमानसून ने 8 दिन की देरी के बाद आज केरल के तटीय इलाकों में दस्तक दे दी है। आमतौर पर यह 1 जून को केरल से टकराता है। मानसून श्रीलंका को कवर करने के बाद भारत की तरफ मुड़ गया है। मानसून अगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में दस्तक दे सकता है। इस साल 96 प्रतिशत बारिश की संभावना जाहिर की गई है। केरल सरकार ने 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
स्रोत: Webdunia Hindi - 🏆 17. / 51 और पढो »

मौसम अपडेट : केरल पहुंचा मानसून, तटीय इलाकों में झमाझम बारिशमानसून ने 8 दिन की देरी के बाद आज केरल के तटीय इलाकों में दस्तक दे दी है। आमतौर पर यह 1 जून को केरल से टकराता है। मानसून श्रीलंका को कवर करने के बाद भारत की तरफ मुड़ गया है। मानसून अगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में दस्तक दे सकता है। इस साल 96 प्रतिशत बारिश की संभावना जाहिर की गई है। केरल सरकार ने 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
स्रोत: Webdunia Hindi - 🏆 17. / 51 और पढो »

8 दिन की देरी के बाद केरल पहुंचा मानसून, 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीअगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में भी मानसून दस्तक दे सकता है स्काई मेट ने इस साल 93% और मौसम विभाग ने 96% बारिश की संभावना जाहिर की राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में पांच दिन लू के आसार | Weather Forecast Monsoon 2019 मानसून आठ दिन की देरी से शनिवार को केरल में दस्तक देगा। आमतौर पर यह 1 जून को केरल पहुंचता है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दक्षिण में लक्षद्वीप इलाके के ऊपर चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है।
स्रोत: Dainik Bhaskar - 🏆 19. / 51 और पढो »