• Hindi News
  • Sports
  • Amit Panghal, Manish Kaushik AIBA World Championship Wrestling Boxing 2019 Latest News Update

अमित वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष, मनीष को कांस्य

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमित पंघाल। - Dainik Bhaskar
अमित पंघाल।
  • अमित पंघाल ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में साकेन बिबोसिनोव को 3-2 से हराया
  • मनीष कौशिक 63 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में हार गए
  • भारत पहली बार एक वर्ल्ड चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने में सफल रहा

खेल डेस्क. बॉक्सर अमित पंघाल रूस के एकातेरिनबर्ग में हो रहे वर्ल्ड चैम्पियनशिप में शुक्रवार को 52 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में पहुंच गए। वे इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में कजाखस्तान के साकेन बिबोसिनोव को हराया। फाइनल में शनिवार को उनका मुकाबला उज्बेकिस्तान के शाखोबिदिन जोइरोव से होगा। दूसरी ओर, 63 किलोग्राम भार वर्ग में मनीष कौशिक सेमीफाइनल में क्यूबा के एंडी क्रूज से हार गए हार गए। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
 
वर्ल्ड चैम्पियनशिप में अमित का ये पहला पदक है। वे एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। भारत पहली बार एक वर्ल्ड चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने में कामयाब हुआ है। इससे पहले विजेंद्र सिंह ने 2009, विकाश कृष्णन 20011, शिव थापा 2015 और गौरव बिधूड़ी 2017 में कांस्य पदक जीतने में सफल हुए थे।
 

अमित ने कहा- साथियों ने काफी सपोर्ट किया
मैच के बाद अमित ने कहा, \"जितना सोचकर आया था, उससे कहीं अधिक जोर लगाना पड़ा। मेरे साथियों ने काफी सपोर्ट किया है। इसके लिए मैं सबका धन्यवाद करना चाहूंगा। हमारी मुक्केबाजी के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं पूरी कोशिश करुंगा कि अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीत सकूं।’
 

    Top Cities