Republic Day parade 2021: गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल होगा राफेल, युद्धक विमान दिखाएगा वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन

  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 45 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 21%
  • Publisher: 53%

इंडिया मुख्य बातें समाचार

इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें

RepublicDayparade: गणतंत्र दिवस परेड में इस बार सुनाई देगी राफेल की गर्जना RepublicDay Rafale

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड में इस बार लड़ाकू विमान राफेल भी शामिल होगा। फ्लाईपास्ट का समापन राफेल विमान की उड़ान के साथ होगा। परेड में फ्लाईपास्ट का समापन वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन में उड़ान से होगा।वायुसेना में विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने सोमवार बताया कि 'वर्टिकल चार्ली' फॉर्मेशन के तहत विमान निचले अक्षांशों से ऊपर की ओर उड़ान भरते हैं और कलाबाजी करते हुए ऊपरी अक्षांशों को छू लेते हैं। इस फ्लाईपास्ट में एक राफेल उड़ान...

इस साल गणतंत्र दिवस परेड में वायुसेना के कुल 38 विमान शामिल होंगे और चार विमान भारतीय थल सेना के होंगे।बता दें कि पिछले साल फ्रांस से आठ राफेल जेट विमान भारत आए हैं। भारत ने फ्रांस से ऐसे 36 राफेल खरीदने का सौदा करीब 59000 करोड़ में किया है। अगले दो साल के भीतर 36 राफेल वायुसेना में शामिल हो जाएंगे। इन विमानों के शामिल होने से वायुसेना की ताकत में काफी इजाफा होगा।

खासकर जिस तरह लद्दाख में चीन के सथ तनातनी चल रही है उसमें भारत को हवाई ताकत में बढ़त मिलेगी। इस लड़ाकू विमान में मेटयोर, स्कल्प, माइका जैसे मिसाइल के लगने से यह विमान काफी खतरनाक हो जाता है जो हवा से हवा और हवा से जमीन पर दुश्मनों को मार गिरा सकता है। यही नहीं, यह विमान एक साथ कई मिशन को अंजाम दे सकता है।समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से बताया गया कि इस साल अटारी बार्डर पर भारत और पाकिस्तान की कोई साझा या संयोजित परेड नहीं होगी। इससे पहले दोनों देश गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी सीमाओं के दोनों ओर...

 

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद। आपकी टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित की जाएगी।

और साथ ही सुनाई देगी ट्रैक्टरों की गूंज किसान_विरोधी_कानून_वापस_लो

Vandemataram jai jawan jai kishan

जय श्रीराम जय हिंद जय भारत

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

 /  🏆 10. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।