7th Pay Commission, 7th CPC Latest News Today 2019, 7th Pay Commission Latest Hindi News: केंद्रीय कर्मचारी एकतरफ जहां सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाने का इंतजार कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के 18000 कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल इन कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। खबरों के मुताबिक यह निश्चित हो गया है कि हिमाचल प्रदेश के 18000 कर्मचारियों को मिलने वाली महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। उन्हें बढ़ी हुई सैलरी अक्टूबर 2019 से मिलेगी।

महंगाई भत्ते के मौजूदा 4 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ, हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को अब 148% डीए मिलेगा। इससे पहले, राज्य सरकार ने अपने कर्मचारी की महंगाई दर में 4% की वृद्धि की थी, जो 1 जुलाई, 2018 से लागू थी। उस बढ़ोतरी के बाद, DA दर 144% बढ़ गई।दूसरी ओर, केंद्र सरकार के कर्मचारी अभी भी जुलाई 2019 से डीए बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं, जो लगभग 5%  तक हो सकती है। अब, यह उम्मीद की जा रही है कि केंद्र इस महीने में घोषणा करेगा।

हरियाणा राज्य बिजली बोर्ड ने अपने 18,000 कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी की है, जिन्हें जनवरी से जुलाई तक डीए का एरियर भी मिलेगा। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 2.5 लाख राज्य कर्मचारी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अन्य राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए भी डीए अधिसूचित किया गया है।  रिपोर्टों के अनुसार, राज्य विद्युत बोर्ड ने कहा है कि अगस्त महीने के कर्मचारियों का बकाया सितंबर महीने के वेतन में जोड़ा जाएगा।हालांकि, पेंशनरों को छह महीने के लिए डीए बकाया की एकमुश्त राशि देने के लिए राज्य सरकार की अधिसूचना का इंतजार करना होगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश पंजाब वेतन आयोग की सिफारिशों का पालन करता है।