मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ धोखा हुआ है। राहुल गांधी ने इन प्रदेशों में किसानों का कर्जा सरकार बनने के दस दिन बाद माफ करने का एलान किया था। चौहान का कहना है कि कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज है और राहुल गांधी ने पहले ही छंलाग लगा ली है।
भाजपा के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक शिवराज सिंह चौहान सोमवार को जयपुर में सदस्यता की समीक्षा करने आए थे। उन्होंने इस दौरान प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेस कांफे्रंस में कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के रणछोड़दास गांधी साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जब तक परिवारवाद, वंशवाद की राजनीति रहेगी तब तक कांग्रेस पनप ही नहीं सकती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी तक कश्मीर में अनुच्छेद 370 के बारे में अपना रवैया जनता के सामने स्पष्ट तौर पर रख ही नहीं पाई है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने अनुच्छेद 370 के बारे में ऐतिहासिक भूल की थी जो एक अपराध के समान है। उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सुधारा है। चौहान ने कहा कि देश की जनता को भाजपा और उसकी सरकार से बड़ी उम्मीदें है और सरकार उस पर खरा उतरेगी।

[bc_video video_id=”6073201066001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

चौहान ने यहां भाजपा के नवसदस्यता अभियान की पूरी तरह से समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय सहसंयोजक अरुण चतुर्वेदी और प्रदेश के सदस्यता अभियान के संयोजक सतीश पूनिया भी थे। चौहान ने अभियान की गति पर संतोष जताया। प्रदेश में सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर उन्होंने कई निर्देश प्रदेश के नेताओं को दिए। चौहान ने सदस्यता से जुडेÞ सदस्यों के सम्मेलन में भी नए सदस्यों को भाजपा की रीति नीति से अवगत कराया।