नई दिल्ली: जेएनयू कैंपस में 17 जनवरी की रात को पीएचडी छात्रा के साथ रेप की कोशिश मामले में पुलिस ने आखिरकार आरोपी को पकड़ लिया है। इसकी पहचान अक्षय दोलई के रूप में हुई है। यह मूलरूप से 24 परगना पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। यह यहां मुनिरका में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। साउथ-वेस्ट पुलिस ने इसके पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटर, छात्रा से छीना गया मोबाइल और उस दिन पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं।साउथ-वेस्ट दिल्ली के डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि, आरोपी मुनिरका में किराए के मकान में...
पूछताछ में इसने बताया कि, वारदात के दिन सुबह इसका इसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था। पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। बताया जाता है कि इसने लव मैरिज की थी। उसी दिन शाम को इसने दुकान के मालिक के साथ ड्रिंक की थी। मालिक के जाने के बाद इसने और ड्रिंक की। फिर यह जेएनयू चला गया। यह जेएनयू आता-जाता रहता था।2015 तक इसने टिकट बुकिंग रिजवर्शेन का काम किया। इस नाते इसका जेएनयू टिकटिंग काउंटर पर लगभग हर रोज आनाजाना लगा रहता था। उस रात यह सफेद रंग के स्कूटर से जेएनयू पहुंचा था। वहां इसने तीन लड़कियों को...
अकेली लड़की को देखकर इसने साइड में स्कूटर खड़ा कर लिया। लड़की की ताक में निशाना लगाए कोने में खड़ा रहा। यह देखना चाह रहा था कि, लड़की दौड़ते हुए कहां जाएगी। देखा कि वह ईस्ट गेट की ओर मुड़ गई है। जो सुनसान जगह है। फिर इसने छात्रा का पीछा किया। छात्रा ने सोचा कि यह रास्ता भूल गया है। लड़की ने इसकी मदद करनी चाही, लेकिन इसने छात्रा के साथ रेप की कोशिश की।
हाथापाई के दौरान आरोपी के पैर में भी चोट लगी। छात्रा ने फोन से पुलिस कॉल करने की कोशिश की तो इसने उनका फोन छीना और स्कूटर लेकर भाग गया। उस वक्त टीम के पास कोई क्लू नहीं था। चुनौती कई सारी थी। गेट पर टू वीलर की कोई एंट्री रजिस्टर में नहीं थी। दूसरी सीसीटीवी फुटेज निकालने की कोशिश की गई, तो उनमें पिक्चर साफ नहीं थी। इधर, जेएनयू स्टूडेंट प्रदर्शन करने लगे।डीसीपी ने बताया कि, वह खुद चार साल तक जेएनयू से पढ़े हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि जब तक मामला सुलझा नहीं लिया जाता तब तक हम सोएंगे नहीं। आरोपी...
डीसीपी ने बताया कि जेएनयू गेट पर टू वीलर की रजिस्टर में एंट्री नहीं की जाती। फूड डिलिवरी करने वालों और कार वालों की एंट्री होती है। इसका इसने फायदा उठाया।
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: News Nation - 🏆 15. / 51 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: NDTV India - 🏆 6. / 63 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »