, कहां से आ रहा है पैसा? जनसत्ता ऑनलाइन July 9, 2019 5:58 PM कर्नाटक कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी जेडीएस ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का गंभीर आरोप लगाया है। मंगलवार को जेडीएस ने कहा कि बीजेपी विधायकों को खरीदने के लिए 1000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। जेडीएस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट शेयर कर ये गंभी आरोप लगाए। जेडीएस ने कहा ‘कर्नाटक में विधायकों को खरीदने के लिए बीजेपी 1000 करोड़ रुपये खर्च रही है। लगभग मिजोरम, मणिपुर और सिक्किम के सालाना बजट...
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब जडीएस ने बीजेपी पर इस तरह के आरोप लगाए हों। इससे पहले भी जेडीएस कई मौकों पर बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा चुकी है। मालूम हो कि करीब डेढ़ साल पुरानी कांग्रेस-जेडीएस के गठबंधन की वाली सरकार के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। कर्नाटक के सत्तारूढ़ कांग्रेस-जदएस गठबंधन के 14 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। लेकिन अभी तक उनके इस्तीफों को स्वीकार नहीं किया गया है। विधानसभा के अध्यक्ष के.
कर्नाटक विधानसभा में एक नामित विधायक समेत 225 सदस्य हैं। सदन में इसकी आधी सदस्य संख्या 113 होती है। इन इस्तीफों से पहले विधानसभा में कांग्रेस के 78, जेडीएस के 37 और भाजपा के 105 विधायक थे। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को विधानसभा में 119 विधायकों का समर्थन प्राप्त था। कर्नाटक संकट पर संसद में हंगामा: कर्नाटक में जारी सियासी संकट का मुद्दा लोकसभा और राज्यसभा में छाया रहा। लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसके खिलाफ नारे लगाए तो वहीं राज्यसभा में कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया जिसके बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।
Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
कांग्रेस के डूबते जहाज से भाग रहे सभी इल्जाम बीजेपी पर क्यो कांग्रेस की राजनीती इन्हीं कारणों से धरातल में समा रही है। अनरगल बयान कांग्रेस पर भारी पड़ रहे हैं।
devumendra खाती पीती पार्टी है
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: Dainik Bhaskar - 🏆 19. / 51 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »
स्रोत: ABP News - 🏆 9. / 59 और पढो »
स्रोत: Zee News - 🏆 7. / 63 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »