• Hindi News
  • National
  • APJ Abdul Kalam: Social Media India Remembers \'Missile Man\' APJ Abdul Kalam On 4th Death Anniversary

अब्दुल कलाम की चौथी पुण्यतिथि पर देश कर रहा उन्हें याद, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे नमन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एपीजे अब्दुल कलाम (फाइल फोटो)। - Dainik Bhaskar
एपीजे अब्दुल कलाम (फाइल फोटो)।
  • भारत की अंतरिक्ष और मिसाइल प्रणाली के जनक थे कलाम
  • पोखरण-2 भी भारत ने उन्हीं के मार्गदर्शन में किया था
  • राष्ट्रपति पद पर रहकर जनता के दिलों में जगह बनाई

नेशनल डेस्क. देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन के नाम से मशहूर एपीजे अब्दुल कलाम की चौथी पुण्यतिथि पर आज (27 जुलाई) पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। साल 2015 में आज ही के दिन शिलॉन्ग के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमैंट में स्पीच देने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। कलाम को भारतीय मिसाइल प्रणाली और अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में बेहद साधारण से मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम अवुल पकीर जैनुलआबदीन अब्दुल कलाम था। उनके पिता नाव चलाते थे और स्थानीय मस्जिद के इमाम थे, वहीं उनकी मां घर संभालती थीं। वे चार भाईयों और एक बहनों में सबसे छोटे थे। शुरुआती दौर में कमाई के लिए उन्होंने अखबार भी बांटे। उन्होंने फीजिक्स और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद अगले 40 साल उन्होंने बतौर वैज्ञानिक DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) और ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) में बिताए। साल 1997 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। भारत ने साल 1998 में पोखरण में जो परमाणु परीक्षण किए थे, वो उन्हीं के मार्गदर्शन में हुए थे। साल 2002 में उन्होंने भारत के 11वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली। वे साल 2007 तक इस पद पर रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति पद को एक नए आयाम तक पहुंचाया और आम लोगों के दिलों में जगह बनाई। खासकर बच्चों और युवाओं के बीच वे सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहे। उनकी पुण्यतिथि पर देशवासी उन्हें बड़े सम्मान के साथ याद कर रहे हैं।

 

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान लेखक, वैज्ञानिक \"भारतरत्न\"डॉ एपीजे अब्दुल कलाम \"मिसाइल मेन\" जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ आपके विचार कार्य हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।#APJAbdulKalam pic.twitter.com/1pbMSug6Xt

— Indrajeet mehta (@INDRAJE09427461) July 27, 2019

The man who inspired millions to dream. You will always be in our hearts...missile man! #APJAbdulKalam pic.twitter.com/s63W3p6mMM

— Kunal Gandhi (@kunnugandhi) July 27, 2019

भारत रत्न से सम्मानित #APJAbdulKalam भारतीयों के दिलों में “जनता के राष्ट्रपति” और “भारत के मिसाइल मैन” के रुप में हमेशा जावित रहेंगे! पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन!#JaiHind 🇮🇳@isro @DRDO_India

— Navneet Asu Choudhary (@Navneet12645522) July 27, 2019

कुछ तस्वीर को शब्द की जरूरत नहीं होती❤️❤️#APJAbdulKalam pic.twitter.com/6I1ZEuOUzq

— !10 (@10Yashvant) July 27, 2019

ज्ञान, विज्ञान और अनुसंधान की त्रिवेणी #MissileManOfIndia एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय #APJAbdulKalam जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत शत नमन|

— Mahesh Poddar (@maheshpoddarjhr) July 27, 2019

दिव्य पुरुष भारत रत्न महात्मा आदरणीय #APJAbdulKalam साहब को उनके पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।💐💐💐💐 pic.twitter.com/RodYfyYLit

— Er. Binit Singh (@imbinitksingh) July 27, 2019

भारत के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति, वैज्ञानिक व शिक्षक भारत रत्न श्री ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन् एवं श्रद्धांजलि।

आपकी सादगी, आपका जीवन संघर्ष और सन्देश पूरे देश को हमेशा प्रेरित करते रहेगा।#APJAbdulKalam❤🙏 pic.twitter.com/M8XcZPdwhv

— Pratyaksh Bharatvanshi - RAM JI (@APratyaksh) July 27, 2019

\'\'...सपने वो नहीं होते जो आप सोने के बाद देखते हैं, सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते\'\'

महान वैज्ञानिक मिसाईल मैन और सबके प्रिय पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। #APJAbdulKalam

— Arshad Kamal (@arshadkamal786) July 27, 2019

कोई पत्थर नहीं, हमने हीरा खोया है,
सादगी की मिसाल था, वो कबीरा खोया है,
कोई ये ना समझे की, सिर्फ कलाम गुजरा है,
हमने हुनर के हथियारों का, जखीरा खोया है.

देश के सच्चे रत्न \"मिसाइल मैन\" पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम साहब की पुण्यतिथि पर शत शत नमन।#APJabdulkalam pic.twitter.com/GIpuwjIEM9

— Ameeta Sinh (@ameetasinh) July 27, 2019

Let’s remember the words & deeds of Missile Man, People’s President & a real Bharat Ratna #APJAbdulKalam

“Dare to Dream, Care to Achieve” pic.twitter.com/banOHcgkwT

— KTR (@KTRTRS) October 15, 2017

#APJAbdulKalam pic.twitter.com/OoXiR4zxAY

— rainaparthi03 (@Parthiii7) July 27, 2019

Remembering the great person on his death anniversary 🇮🇳🙏#APJAbdulKalam pic.twitter.com/RTozLuUPJ8

— Rahul Singh (@Itz_RahulSingh) July 27, 2019

#APJAbdulKalam #missileman #BharatRatna pic.twitter.com/ZbbUUTrWhK

— Shubham (@Shubhamsharma_a) July 27, 2019

इससे पहले कि सपने सच हो,आपको सपने देखने पड़ेंगे। आधुनिक भारत के ऋषि मिसाइल मैन श्री कलाम जी को पुण्यतिथि पर नमन🙏🏻#apjabdulkalamquotes #apjabdulkalam pic.twitter.com/mcQPB8jyzL

— Mishra Vikas (@camishravikas) July 27, 2019

Top Cities