Please enable javascript.Earthquake In Assam,बाढ़ के बाद असम में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं - earthquake with a magnitude of 5.5 on the richter scale hit arunachal pradesh and assam - Navbharat Times

बाढ़ के बाद असम में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

नवभारतटाइम्स.कॉम | 19 Jul 2019, 3:44 pm
Subscribe

अरुणाचल और असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। फिलहाल किसी तरह की हताहत की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्रबिंदु अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में था।

हाइलाइट्स

  • अरुणाचल और असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए, भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई, फिलहाल किसी तरह की हताहत की खबर नहीं है
  • शुक्रवार दोपहर आए भूकंप का केंद्रबिंदु अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में बताया जा रहा है, असम में बाढ़ के चलते पहले से ही जनजीवन बेहाल
  • बाढ़ के चलते असम में 28 लोगों की मौत हो चुकी है, लोग शेल्टर होम में रुके हुए है, बाढ़ के चलते अब तक 57 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
गुवाहाटी
अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्रबिंदु अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में था। फिलहाल किसी तरह के हताहत की खबर नहीं है। बता दें कि बाढ़ के चलते असम में वैसे ही जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ऐसे में भूकंप से झटकों से वहां लोग दहशत में हैं।

बाढ़ के चलते सुरक्षित स्थानों में ठहरे हुए लोग भूकंप के झटकों के कारण खुले मैदान की ओर भागने लगे। असम में कुछ सेकंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए। उधर बाढ़ के चलते असम बदहाल है। यहां 29 जिलों में हालात जस के तस बने हुए हैं। बाढ़ से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है और 57 लाख लोग प्रभावित हैं।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राज्य के 29 जिले प्रभावित हैं। यहां बाढ़ से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां गुवाहाटी समेत कई इलाकों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर