मंगलयान-2: इसरो मंगल पर उतारेगा लैंडर-रोवर
2014 में इसरो के मंगलयान मिशन ने पहली बार में ही सफलता हासिल कर ली थी. इसके बाद अब इसरो मंगलयान-2 (मार्स ऑर्बिटर मिशन-2, मॉम-2) भेजेगा. इस बार मंगलयान सिर्फ मंगल ग्रह का चक्कर ही नहीं लगाएगा, बल्कि लैंडर और रोवर मंगल की सतह पर उतर कर एक्सपेरिमेंट भी करेगा. वहां के सतह, वातावरण, रेडिएशन, तूफान, तापमान आदि का अध्ययन करेगा.. संभवतः इसे 2021-22 को लॉन्च किया जा सकता है. इस मिशन में फ्रांस भी इसरो की मदद करेगा.