Move to Jagran APP

अलग-अलग स्वदेश लौटेंगे भारतीय खिलाड़ी, भारत लौटकर धोनी कर सकते हैं संन्यास की घोषणा!

World Cup 2019 ऐसी उम्मीद की जा रही है कि धोनी इंग्लैंड से वापस लौटकर अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं!

By Sanjay SavernEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 08:21 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 12:22 AM (IST)
अलग-अलग स्वदेश लौटेंगे भारतीय खिलाड़ी, भारत लौटकर धोनी कर सकते हैं संन्यास की घोषणा!
अलग-अलग स्वदेश लौटेंगे भारतीय खिलाड़ी, भारत लौटकर धोनी कर सकते हैं संन्यास की घोषणा!

बर्मिघम, विशेष संवाददाता। विश्व कप अभियान की सेमीफाइनल में निराशाजनक इतिश्री के बाद भारतीय क्रिकेटर बर्मिघम से अलग अलग जगहों पर रवाना होंगे, चूंकि अब उन्हें अगली सीरीज दो सप्ताह बाद खेलनी है। न्यूजीलैंड से 18 रन से मिली हार के बाद भारत का तीसरा खिताब जीतने का सपना टूट गया। अब उसे तीन अगस्त से वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है।

loksabha election banner

बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने कहा कि लॉजिस्टिक मैनेजर यह काम देख रहे हैं। किस खिलाड़ी को वापस कहां जाना है, उसके हिसाब से उनकी टिकट की गई हैं। अधिकतर खिलाड़ी भारत में अलग-अलग शहर जाएंगे, ऐसे में उसको देखते हुए टिकट हुई हैं। इसके कारण खिलाड़ी उपलब्धता के आधार पर टुकड़ों में भारत पहुंचेंगे। कुछ खिलाड़ी भारत लौटेंगे तो कुछ दो सप्ताह के ब्रेक के कारण कहीं और जाएंगे। महेंद्र सिंह धौनी कुछ दिन बाद रांची लौटेंगे। उनके भविष्य को लेकर अटकलों का दौर जारी है और कहा जा रहा है कि यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था।

कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा था कि धौनी ने उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया है। समझा जाता है कि धौनी स्वदेश लौटकर संन्यास का एलान कर सकते हैं। भारतीय टीम 20 मई से साथ है। अब तीन से आठ अगस्त तक अमेरिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैच खेलेगी। इसके बाद आठ से 14 अगस्त तक वनडे सीरीज और 22 अगस्त से तीन सितंबर तक दो टेस्ट खेलेगी। यह क्रिस गेल की आखिरी सीरीज होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.