Malaal Movie Review and Rating: संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनी फिल्म मलाल से दो नए सितारे उभर कर आए हैं। मीजान और शर्मिन शहगल। शर्मिन भंसाली की भतीजी हैं और मीजान जावेद जाफरी के बेटे। दोनों सितारों से आगे की उम्मीदें बंधती हैं। मलाल की कहानी तमिल की हिट फिल्म 7 जी रेनबो कॉलोनी की रीमेक है। लेकिन दोनों की पृष्ठभूमि काफी अलग है। मुंबई के अंबेवाड़ी चॉल में रहने वाला मराठी लड़का शिवा (मीज़ान जाफ़री) दिन भर अपने दोस्तों संग आवारागर्दी करता रहता है। शिवा से ना सिर्फ उसके पिता बल्कि पूरी चॉल परेशान होती है। शिवा को यूपी, बिहार वाले या हिंदी पट्टी के लोगा पसंद नहीं आते हैं।

दूसरी ओर बुरे हालात के चलते आस्था त्रिपाठी (शरमिन सहगल) अपने माता-पता और छोटे भाई संग इसी चॉल में शिफ्ट हो जाती है। फिर शुरू होती है तकरार, इजहार, इंकार और इसरार की एक प्रेम कहानी। सीए की पढाई करने मुंबई आई आस्था शिवा के प्यार में पड़ जाती है। विचारों और हरकतों में एक दूसरे से बिल्कुल ही अलग दोनों के परिवार वाले इस प्यार के खिलाफ़ हो जाते हैं। प्यार को पाने के लिए दोनों किस हद तक जाते हैं इसके लिए सिनेमाघरों का रुख करना पड़ेगा।

अदाकारी के की बात करें तो मीजान फिल्म के लिए उनका परिश्रम नजर आता है। मराठी लड़के के रोल को उन्होंने  बखूबी निभाया है। कई जगहों पर वह सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। शर्मिन का अपने किरदार के लिए जद्दोजहद साफ दिखता है। अभी उनको मेहनत करने की जरूरत है। फिल्म का संगीत में ज्यादा कुछ दम नहीं है। फिल्म में सिनेमैटोग्राफर रागुल ने जरूर कुछ अच्छा किया है। राजेश पांडे की एडिटिंग इस फिल्म को खास बनाती है। दिशा पटानी, अनन्या पांडे, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया जैसी हीरोइनों के बराबरी के लिए अभी काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

फिल्म- मलाल
कलाकार: शर्मिन सहगल, मीजान जाफरी, समीर धर्माधिकारी, अंकुश बिष्ट आदि।
निर्देशक: मंगेश हडावले
निर्माता: टी सीरीज और भंसाली प्रोडक्शंस
अवधि -2 घंटे 16 मिनट