अमेरिका ने जब चांद की सतह पर मानव भेजने का अभियान पूरा कर लिया था, उसके करीब महीनेभर बाद 15 अगस्त, 1969 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना की गई थी। आज भारतीय वैज्ञानिकों ने अपनी मेधा से उस ऊंचाई को छू लिया है कि चंद्रयान-2 के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भी अपना पेलोड भेजा है। जितने खर्च में हॉलीवुड की हालिया ब्लॉकबस्टर 'अवेंजर्स : एंडगेम' बनी थी, उससे तिहाई खर्च में इसरो ने चंद्र अभियान को अंजाम दिया है।चंद्रयान-2 को 15 जुलाई की सुबह 2:51 बजे लांच करने की तैयारी थी।...
सोमवार को इसरो ने पूरे अभियान को जितने सटीक तरीके से अंजाम दिया, उसे देखकर कहा जा सकता है कि देर आए, मगर दुरुस्त आए। लांचिंग से लेकर यान के पृथ्वी की कक्षा में पहुंचने तक के 16 मिनट के सफर जितने सटीक तरीके से बीता, वह किसी वैज्ञानिक अभियान के लिए बड़ी उपलब्धि होता है। इसरो ने इस अभियान को उम्मीद से बेहतर बताया है।चंद्रयान-2 की लांचिंग की जिम्मेदारी इसरो ने अपने सबसे भारी रॉकेट जियोसिंक्रोनस सेटेलाइट लांच व्हीकल-मार्क 3 को सौंपी थी। 640 टन वजनी इस रॉकेट की लागत 375 करोड़ रुपये है। इसरो ने इसे...
इस यान के तीन हिस्से हैं - ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर। भारत में अंतरिक्ष विज्ञान के जनक कहे जाने वाले विक्रम साराभाई के नाम लैंडर का नाम विक्रम रखा गया है। वहीं रोवर का नाम प्रज्ञान है, जो संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है ज्ञान। ऑर्बिटर सालभर चांद का चक्कर लगाते हुए प्रयोगों को अंजाम देगा। लैंडर और रोवर चांद की सतह पर कुल 14 दिन तक प्रयोग करेंगे।- 16 मिनट बाद सुरक्षित तरीके से पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हुआ यान- भारत के लिए : चांद पर यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा भारत- दुनिया के लिए :...
नासा ने ट्वीट किया, 'चंद्रमा का अध्ययन करने के मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई। हमें अपने डीप स्पेस नेटवर्क का उपयोग करके आपके मिशन का समर्थन करने पर गर्व है और हम यह जानने को उत्सुक हैं कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के बारे में आप क्या पता लगाते हैं, जहां हम कुछ वर्षो में अपने आर्टमिस मिशन से अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेंगे।
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: AajTak - 🏆 5. / 63 और पढो »
स्रोत: Amar Ujala - 🏆 12. / 51 और पढो »
स्रोत: News18 India - 🏆 21. / 51 और पढो »
स्रोत: Jansatta - 🏆 4. / 63 और पढो »
स्रोत: Dainik Jagran - 🏆 10. / 53 और पढो »