India vs England World Cup 2019 Weather Update: जानिए क्या आज के मैच में होगी बारिश ?
India vs England World Cup 2019 Weather Update आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम...
नई दिल्ली, जेएनएन। India vs England ICC World Cup 2019: विश्व कप का 38 वां मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच रविवार यानि आज दोपहर तीन बजे से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड में हो रही बारिश से इस मैच को लेकर भी फैंस चिंतित हैं। हालांकि, घबराने की कोई बात नहीं है। आज के मैच में बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिससे गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम...
नहीं होगी बारिश
शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि, रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अभी तक विश्व कप में बारिश का खौफ था, लेकिन अब इंग्लैंड की गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इस मैच में बारिश का कोई असर नहीं होगा। हालांकि, रात को बारिश हो सकती है।
ICC World Cup 2019: ऐसा हुआ तो विश्व कप से बाहर हो सकता है न्यूजीलैंड
शुक्रवार को हुई थी बारिश
शुक्रवार को बर्मिंघम में पांच घंटे बारिश हुई थी। इस बारिश की वजह से पिच में नमी देखी जा सकती है। पहले गेंदबाजी करने वाली टीम इस नमी का फायदा उठा सकती है। गर्मी की वजह से स्पिनर्स को भी फायदा मिलेगा। नमी की वजह से थोड़ा अधिक उछाल देखने को मिल सकता है।
पाकिस्तान नहीं चाहेगा बारिश
पाकिस्तान बिल्कुल भी नहीं चाहेगा कि आज बारिश हो। अगर आज बारिश हुई तो इंग्लैंड के 9 अंक हो जाएंगे। ऐसे में इंग्लैंड वापस टॉप-4 में पहुंच जाएगा। वहीं, इंग्लैंड भी इस मैच को जीतना चाहेगा, ताकि आसानी से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर ले। बारिश न होने पर एक अच्छे मैच की उम्मीद है।