सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD MLA Zakir Hussain and parminder dhull join BJP, Haryana assembly elections

इनेलो को बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव से पहले दो विधायक भाजपा में शामिल, इस्तीफा भी भेजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Jun 2019 01:44 AM IST
INLD MLA Zakir Hussain and parminder dhull join BJP, Haryana assembly elections
भाजपा में दो और विधायक शामिल - फोटो : अमर उजाला

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के दो और विकेट गिर गए हैं। इनेलो विधायक रणबीर सिंह गंगवा, केहर सिंह रावत और बलवान सिंह दौलतपुरिया के बाद अब नूंह विधायक जाकिर हुसैन व जुलाना विधायक परमिंद्र सिंह ढुल ने भी इनेलो छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को सीएम मनोहर लाल और प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने दोनों इनेलो विधायकों को केसरी पटके गले में पहनाकर औपचारिक रूप से भाजपा ज्वाइन करवाई। 



दोनों विधायकों के साथ जजपा रोहतक के जिलाध्यक्ष व जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल मकड़ौली ने भी भाजपा में आस्था जताई। भाजपा में शामिल होने पर जहां सीएम मनोहर लाल और प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने तीनों नेताओं को पूरे मान-सम्मान का आश्वासन दिया। वहीं इन नेताओं का कहना था कि सही मायनों में भाजपा ही हरियाणा में विकास की रफ्तार को आगे ले जा सकती है। 


इसलिए उन्होंने प्रदेश में विकास के लिए ही भाजपा का साथी बनने का फैसला लिया है। क्या भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने अपने हलकों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट दिए जाने की कोई शर्त रखी है? इस सवाल पर दोनों विधायक ढुल और जाकिर हुसैन ने कहा कि वे बिना शर्त भाजपा में शामिल हो रहे हैं और वे मोदी और मनोहर की नीतियों से प्रभावित हैं। रही बात आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट की तो वे अब भाजपा के सिपाही है और भाजपा पार्टी जो फैसला करेगी, उन्हें मान्य होगा।

इनेलो के खिलाफ खुलकर नहीं बोले विधायक

- इनेलो छोड़कर भाजपा में आने की क्या वजह रही, इस सवाल पर नूंह विधायक जाकिर हुसैन ने कहा कि इनेलो में जो कुछ चल रहा है वह किसी से छिपा नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी का हश्र भी सभी के सामने हैं। अब इस बारे में मैं बार-बार क्या कहूं। मैंने अपने हलके की जनता से विचार विर्मश करने के बाद ही इनेलो छोड़ने का निर्णय लिया है। 

जुलाना विधायक परमिंद्र सिंह ढुल ने कहा कि इनेलो और उनके नेताओं से मेरी कोई व्यक्तिगत खटास नहीं है, बस राजनीतिक राहें जुदा हुई है। भाजपा में आने का उनका फैसला उनके हलके की जनता ने लिया है। मैं हलके में तीन बार दौरा कर चुका हूं और हर बार जनता ने यही कहा कि बतौर विधायक अब उन्हें भाजपा में शामिल होना चाहिए।

उधर, जजपा के जिलाध्यक्ष धर्मपाल मकड़ौली ने कहा कि उनकी जजपा से कोई नाराजगी नहीं है। जजपा नेताओं से उनकी आज भी घरेलू संबंध है लेकिन सियासी संबंध अब जजपा से खत्म हो गए हैं। 

भाजपा में शामिल होने वाले सभी को कार्यकर्ता के नाते भरपूर मान-सम्मान दिया जाएगा। पूरे प्रदेश में इन नेताओं के शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिली है। भाजपा परिवार निरंतर बढ़ रहा है। इनेलो के दोनों विधायक, जजपा रोहतक जिलाध्यक्ष धर्मपाल मकड़ौली व उनके कार्यकर्ताओं का स्वागत है। वर्तमान विधानसभा के 5 विधायक भाजपा में शामिल हो चुके है। सभी का स्वागत है। - मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

  • Downloads

Follow Us

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed