एबीवीपी के पूर्व संगठन मंत्री पर दुष्कर्म का आरोप, जबलपुर में मामला दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीड़ित युवती - Dainik Bhaskar
पीड़ित युवती
  • युवती का आरोप उसके और उपेन्द्र धाकड़ के बीच संबंधों की जानकारी भाजपा नेताओं की थी
  • विधानसभा चुनाव के बाद दिया था शादी का आश्वासन, फिर कहीं दूसरी जगह करने लगा शादी

जबलपुर/भोपाल. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री व भाजपा कार्यकर्ता उपेन्द्र धाकड़ के खिलाफ युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि उपेन्द्र धाकड़ और उसके बीच संबंधों की जानकारी विदिशा के तत्कालीन भाजपा विधायक और अन्य नेताओं को भी थी। 

 

जबलपुर महिला थाने में युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उपेन्द्र धाकड़ ने कई बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय में शादी करने की बात कहकर उसके साथ संबंध बनाए। उसने यह भी आरोप लगाया कि भोपाल में पुराना डाकघर के पास स्थित भाजपा कार्यालय में कई बार बुलाया और शादी करने का आश्वासन दिया।

 

युवती ने यह भी कहा कि उपेन्द्र ने उससे बीते विधानसभा चुनाव के बाद शादी करने आश्वासन दिया था। इसी दौरान युवती को पता चला कि उपेन्द्र 19 फरवरी को कहीं ओर शादी करने जा रहा है। इसके बाद उसने परिजनों के साथ मिल लड़की के परिजनों को उसके और उपेन्द्र के बीच संबंधों की जानकारी दी। इसके बाद वह शादी टूट गई। 

 

युवती का कहना है कि उसने इस बारे में महिला मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी परांजपे को जानकारी दी थी। उन्होंने चुनाव तक रुकने की बात कहते हुए उपेन्द्र को समझाने की बात कही थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

    Top Cities