Move to Jagran APP

Modi Sarkar 2.0: अर्जुन मुंडा ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, सीएम रघुवर दास ने दी बधाई

झारखंड में लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली एनडीए गठबंधन केंद्र सरकार में भी भागीदार बनी है। खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने केंद्र में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 30 May 2019 02:23 PM (IST)Updated: Fri, 31 May 2019 10:05 AM (IST)
Modi Sarkar 2.0: अर्जुन मुंडा ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, सीएम रघुवर दास ने दी बधाई
Modi Sarkar 2.0: अर्जुन मुंडा ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, सीएम रघुवर दास ने दी बधाई

रांची, जेएनएन। झारखंड के खूंटी लोकसभा क्षेत्र से सांसद और राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। गुरुवार काे उन्‍होंने पीएम मोदी और अन्‍य सांसदों के साथ मंत्री पद की शपथ ली। पहले पीएम मोदी ने शपथ ली। इसके बाद राजनाथ सिंह और अमित शाह ने शपथ्‍ा ली। इससे पूर्व उन्‍हें पीएमओ से चाय पर बुलावा आया था।

loksabha election banner

उन्‍होंने नई दिल्‍ली पहुंचने पर लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से उनके आवास पर मुलाकात की। मुंडा ने शाम सात बजे शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ली। अर्जुन मुंडा एनडीए में यशवंत सिन्हा के बाद झारखंड के दूसरे ऐसे नेता हैं जिन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में 14वें मंत्री के रूप में शपथ ली।

पहले झामुमो में थे अर्जुन मुंडा

झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इस लोकसभा चुनाव में खूंटी से कांग्रेस प्रत्‍याशी कालीचरण मुंडा को 1445 वोट से पराजित किया था। अर्जुन मुंडा 35 वर्ष की आयु में झारखंड के मुख्यमंत्री बने। वो देश में सबसे कम उम्र में बनने वाले मुख्यमंत्री हैं। घोड़ाबांधा में पांच जून 1968 को जन्मे मुंडा ने 1980 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत झारखंड आंदोलनकारी के रूप में की थी। झारखंड मुक्‍ित मोर्चा से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले अर्जुन मुंडा ने 1995 में खरसावां से विधानसभा का चुनाव जीता था। साल 2000 में वो दूसरी बार विधानसभा पहुंचे, लेकिन इस बार वे भाजपा में थे।

अर्जुन मुंडा के मंत्री बनने पर मनाया जश्न
नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने एवं सांसद अर्जुन मुंडा के मंत्रिमंडल में शामिल होने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूंटी में गुरुवार को जमकर जश्न मनाया। स्थानीय नेताजी चौक पर बड़ी देर तक आतिशबाजी की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ता हर-हर मोदी, नमो-नमो, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद एवं अर्जुन मुंडा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और अर्जुन मुंडा को दी बधाई
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर एक बार प्रधानमंत्री बनने की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अर्जुन मुंडा को केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने पर सीएम ने उन्हें भी बधाई दी है। कहा कि हमारे वरिष्ठ साथी और खूंटी से सांसद अर्जुन मुंडा को केंद्रीय मंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.