PM Narendra Modi Swearing-in Ceremony (नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह): नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में गुरुवार (30 मई, 2019) को उनके अलावा 24 कैबिनेट मंत्रियों, नौ राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) सहित 57 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मंत्रिपरिषद में राजनाथ सिंह और अमित शाह के अलावा पूर्व विदेश सचिव एस.जयशंकर को भी शामिल किया गया। हालांकि, मंत्रिमंडल में सुषमा स्वराज, सुरेश प्रभु, मेनका गांधी, राधा मोहन सिंह, महेश शर्मा, राज्यवर्द्धन सिंह राठौर, सत्यपाल सिंह, के.जे.एलफॉन्स, उमा भारती और मनोज सिन्हा को जगह नहीं मिली। नए केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज (शुक्रवार) शाम को होने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब कोई निश्चित एजेंडा नहीं है और इसमें संसद का सत्र आहूत करने की संभावित तारीख तय की जा सकती है। लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जानी है। प्रधानमंत्री आने वाले दिनों में विभिन्न कैबिनेट समितियों जैसे सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति, संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति और राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति पर भी निर्णय लेंगे।

बता दें कि सुषमा और उमा ने आम चुनाव नहीं लड़ा, जबकि मनोज सिन्हा चुनाव हार गए थे। अनंत गीते और हंसराज अहीर भी चुनाव हारे थे और वे भी मंत्रिपरिषद से बाहर हैं। मोदी के नए मंत्रिमंडल में 24 राज्य मंत्री भी शामिल हैं। सरकार में पहली बार शामिल होने वालों में जयशंकर के अलावा प्रह्लाद जोशी, अरविंद सावंत, अर्जुन मुंडा, रमेश पोखरियाल निशंक, रत्न लाल कटारिया, रामेश्वर तेली, कैलाश चौधरी, नित्यानंद राय, प्रताप चंद्र सारंगी, डी मुरलीधर, सोम प्रकाश, रेणुका सिंह, देबाश्री चौधरी, किशन रेड्डी, राव साहब दानवे, संजय धोत्रे आदि हैं। इनके अलावा अनुराग सिंह ठाकुर भी मोदी 2.0 में पहली बार शामिल हुए हैं।

मोदी ने शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से हाथ मिलाए थे। वह इसके बाद आगे बढ़ गए। मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जबकि इनके बाकी मंत्रियों द्वारा शपथ ली गई। इससे पहले, कार्यक्रम में मोदी के आने के बाद उनके पहुंचते ही सभी ने खड़े होकर उनका स्वागत किया था। वहीं, मोदी के बाद उप राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू भी वहां पहुंचे थे। बता दें कि मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। मोदी सरकार 2.0 से जुड़ी ये हैं रोचक बातें:

कैबिनेट मंत्री – 25
राज्य मंत्री – 24
पहली बार मंत्री बने – 19
अमित शाह पहली बार मंत्री
स्मृति ईरानी सबसे कम उम्र की मंत्री

PM Narendra Modi Swearing-in Ceremony News Updates

PM Narendra Modi Oath Ceremony: Watch Here

Live Blog

01:41 (IST)31 May 2019
उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत नई सरकार के मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा संख्या में उत्तर प्रदेश के नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल में इस राज्य से 10 सांसदों को शामिल किया गया है। इन 10 नेताओं में से वाराणसी के सांसद मोदी भी शामिल हैं। इसके बाद महाराष्ट्र के सात और बिहार के छह प्रतिनिधियों को नए मंत्रिमंडल में जगह मिली है। नई मोदी सरकार में गुजरात, राजस्थान और हरियाणा से तीन-तीन प्रतिनिधियों को मंत्री बनाया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश में दो-दो प्रतिनिधियों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। कर्नाटक से चार चेहरों को शामिल किया गया है। नई मंत्रिपरिषद में लगभग सभी राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हैं। हालांकि इसमें आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा के किसी भी प्रतिनिधि को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।

00:59 (IST)31 May 2019
सरलता की प्रतिमूर्ति है प्रताप सारंगी

फूस का घर, आने जाने के लिए साइकिल और पेंशन की राशि को गरीब बच्चों के लिए दे देना। मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुये ओडिशा के सांसद प्रताप सारंगी को अपनी इसी सादगी के लिए जाना जाता है। अब 64 साल के हो चुके प्रताप सारंगी ने कभी साधु बनना चाहा था और वह एकांत जीवन बिताना चाहते थे लेकिन उनका समाज के प्रति समर्पण और जनसेवा का भाव उनको मोदी मंत्रिमंडल में ले आया। सारंगी लंबे समय तक आरएसएस से जुड़े रहे हैं और इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बालासोर संसदीय सीट से बीजद प्रत्याशी रबींद्र कुमार जेना को 12,956 मतों से हरा दिया। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सारंगी को ओडिशा का मोदी भी कहा जाता है। वह दो बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने जा चुके हैं।

00:17 (IST)31 May 2019
नए केन्द्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक शुक्रवार शाम को होने की संभावना

नए केन्द्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक शुक्रवार की शाम को होने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब कोई निश्चित एजेंडा नहीं है और इसमें संसद का सत्र आहूत करने की संभावित तारीख तय की जा सकती है। लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जानी है। प्रधानमंत्री आने वाले दिनों में विभिन्न कैबिनेट समितियों जैसे सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति, संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति और राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति पर भी निर्णय लेंगे।

23:18 (IST)30 May 2019

राजस्थान के जोधपुर से सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित तीन सांसदों ने नई दिल्ली में गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ ली। जोधपुर सीट पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत पर जीत दर्ज करने वाले शेखावत ने केबिनेट मंत्री के रूप में वहीं कैलाश चौधरी और अर्जुन राम मेघवाल ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। शेखावत और मेघवाल राजस्थान से उन पांच केन्द्रीय राज्य मंत्रियों में से है जो पूर्व मोदी सरकार में शामिल थे। इस बार शेखावत को राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

लोकसभा चुनाव 2019 से पूर्व नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में गजेन्द्र सिंह शेखावत (जोधपुर), अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर), राज्यवर्धन राठौड (जयपुर ग्रामीण), पी पी चौधरी (पाली), और सी आर चौधरी (नागौर) राज्य मंत्री थे। सी आर चौधरी के अलावा शेखावत, मेघवाल,राठौड और पी पी चौधरी ने लोकसभा का चुनाव लडा और अपनी सीटों पर फिर से जीत दर्ज की। मई 2014 में मोदी सरकार में राजस्थान से केवल एक सांसद निहाल चंद मेघवाल को राज्य मंत्री बनाया गया था। उन्हें जुलाई 2016 में हटा दिया गया था।

22:33 (IST)30 May 2019
इस बार नजर आया मोदी पर पिछली शपथ वाला ड्रेसिंग स्टाइल

नरेंद्र मोदी ने शपथ समारोह के दौरान कुछ वैसे ही कपड़े पहने, जैसे कि उन्होंने साल 2014 में पहली बार पीएम पद की शपथ लेने के दौरान पहने थे। दरअसल, इस बार मोदी ने बीज कलर की बंद गला जैकेट के साथ क्रीम रंग का कुर्ता और सफेद चूड़ीदार पैजामा पहन रखा था, जबकि पिछली बार शपथ के वक्त भी उन्होंने बीज कलर के शेड से मिलती-जुलती बंडी पहनी थी। (फोटोः ANI)

22:14 (IST)30 May 2019
सदानंद गौडा: छात्र नेता से ऐसे तय किया मंत्री पद तक का रास्ता

कर्नाटक के उडुपी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़कर छात्र नेता के रूप में राजनीति का ककहरा सीखने वाले डीवी सदानंद गौडा को दूसरी बार मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। पेशे से वकील रहे गौडा अब चौथी बार संसद पहुंचे हैं। उन्होंने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्णा बायरे गौडा को पराजित किया। कर्नाटक और केरल के सीमावर्ती सुलया कस्बे के मंडेकोलू गांव में 1953 में जन्में वेंकप्पा गौडा ने विज्ञान में स्रातक की उपाधि और फिर वकालत की डिग्री हासिल की। आरएसएस कार्यकर्ता और एबीवीपी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे गौडा ने राजनीतिक जीवन जनसंघ से जुड़कर शुरू किया। यहां से उन्होंने जो राजनीतिक संस्कार सीखे आज उन्हीं की बदौलत वह केंद्र सरकार में शामिल किए गए। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, राज्य सचिव और बाद में राष्ट्रीय सचिव के पद पर भी रहे।

21:44 (IST)30 May 2019
फिर से मोदी बने PM तो वडनगर में दिवाली जैसा माहौल, देखें
21:42 (IST)30 May 2019
NDA-2 में ये हैं राज्य मंत्री

फग्गन सिंह कुलस्ते, अश्विनी कुमार चौबे, अर्जुन राम मेघवाल, वी के सिंह, कृष्ण पाल गुर्जर, रावसाहेब दादाराव दानवे, गंगापुरम किशन रेड्डी, पुरुषोत्तम रुपाला, राम दास अठावले, साध्वी निरंजन ज्योति, बाबुल सुप्रियो, संजीव कुमार बालियान, संजय धोत्रे, अनुराग सिंह ठाकुर, सुरेश अंगडी, नित्यानंद राय, रतन लाल कटारिया, बी मुरलीधरन, रेणुका सिंह सिंह सरुता, सोम प्रकाश, रामेश्वर तेली, प्रताप चंद्र सारंगी, कैलाश चौधरी और देवश्री चौधरी।

21:38 (IST)30 May 2019
नौ लोग बनाए गए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

मोदी कैबिनेट में नौ राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) को भी शामिल किया गया है। इनमें संतोष कुमार गंगवार, राव इंद्रजीत सिंह, श्रीपद येसो नायक, डॉ. जितेन्द्र सिंह, किरेन रिजिजू, प्रह्लाद पटेल, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख लाल मंडाविया हैं।

21:35 (IST)30 May 2019
इन 24 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शपथ ग्रहण करने वाले 24 कैबिनेट मंत्रियों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, डी वी सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण, राम विलास पासवान, नरेन्द्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर, थावर चंद गहलोत, डॉ. एस जयशंकर, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रह्लाद जोशी, डॉ. महेन्द्र नाथ पांडे, अरविंद सावंत, गिरिराज सिंह और गजेन्द्र सिंह शेखावत।

21:29 (IST)30 May 2019
अब बिग लीग में अनुराग

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इसी महीने हिमाचल प्रदेश में एक चुनावी रैली में वादा किया था कि अगर हमीरपुर के मतदाता अनुराग ठाकुर को रिकार्ड मतों से जिताते हैं तो वह ठाकुर को ‘‘बड़ा नेता’’ बना देंगे। लोगों ने वैसा ही किया और शाह ने अपना वादा निभाया तथा ठाकुर को बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री बनाया गया।पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र अनुराग ठाकुर हमीरपुर सीट से चौथी बार जीते हैं। इस बार उन्हें 69.04 प्रतिशत मत मिले। अनुराग पहली बार मई 2008 में हुए उपचुनाव में विजयी हुए थे। इसके बाद वह 2009 और 2014 के लोकसभा चुनावों में लगातार विजयी हुए।

21:15 (IST)30 May 2019
मंझे राजनेता हैं पासवान, 6 PM संग कर चुके हैं काम

राजनीतिक माहौल को भांप लेने की काबिलियत रखने वाले लोकजनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान के नाम छह प्रधानमंत्रियों की कैबिनेट में मंत्री के तौर पर काम करने की अनूठी उपलब्धि जुड़ी है। पासवान ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। उनकी (72) के राजनीतिक सफर की शुरूआत 1960 के दशक में बिहार विधानसभा के सदस्य के तौर पर हुई और आपातकाल के बाद 1977 के लोकसभा चुनावों से वह तब सुर्खियों में आए, जब उन्होंने हाजीपुर सीट पर चार लाख मतों के रिकार्ड अंतर से जीत हासिल की।

1989 में जीत के बाद वह वी पी सिंह की कैबिनेट में पहली बार शामिल किए गए और उन्हें श्रम मंत्री बनाया गया। एक दशक के भीतर ही वह एच डी देवगौडा और आई के गुजराल की सरकारों में रेल मंत्री बने। 1990 के दशक में जिस ‘जनता दल’ धड़े से पासवान जुड़े थे, उसने भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का साथ दिया और वह संचार मंत्री बनाए गए और बाद में अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में वह कोयला मंत्री बने।

20:52 (IST)30 May 2019
मेहमानों में शामिल रहे सोनिया, राहुल

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस अध्य राहुल गांधी, यूपीए कार्यकाल में पीएम रहे मनमोहन सिंह, कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहे। (फोटोः पीटीआई)

20:47 (IST)30 May 2019
मोदी के फिर शपथ लेने पर रांची में यूं मना जश्न

दिल्ली में गुरुवार शाम नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद झारखंड की राजधानी रांची में बीजेपी प्रदेश मुख्यालय के बाद पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार करते पार्टी समर्थक और कार्यकर्ता। (फोटोः पीटीआई)

20:34 (IST)30 May 2019
जानिए हरसिमरत कौर को

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री के तौर पर अपने उर्जावान तेवरों के लिये जानी जाने वाली शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल ने गुरुवार को यहां राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। वह किस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगी फिलहाल यह घोषणा नहीं हुई है। पंजाब के बठिंडा से तीन बार की सांसद 53 वर्षीय हरसिमरत एक ऐसे परिवार से संबंध रखती हैं जिसकी जड़ें 18वीं शताब्दी के एक शाही खानदान से जुड़ी हैं।

बीजेपी की लंबे समय से सहयोगी रही शिअद लोकसभा में सिर्फ दो सीटें जीत सकी। संयोग से उनके पति सुखबीर सिंह बादल ने दूसरी सीट जीती है। नई दिल्ली में जन्मी हरसिमरत का विवाह सुखबीर सिंह बादल से हुआ है जो पार्टी अध्यक्ष हैं और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री भी।

20:24 (IST)30 May 2019
ये है पीयूष गोयल का प्रोफाइल

शानदार शैक्षणिक योग्यता के साथ राजनीति के क्षेत्र में उतरे पीयूष गोयल ने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में कई चुनौतीपूर्ण मंत्रालय संभालते हुए अपने बेहतरीन काम के दम पर अलग पहचान बनाई और राज्य मंत्री से कैबिनेट तक का सफर तय किया । पीयूष गोयल ने गुरुवार को मोदी मंत्रिमंडल में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

राज्यसभा सदस्य पीयूष गोयल ने रेल और कोयला समेत कई चुनौतीपूर्ण मंत्रालयों की कमान संभाली । शानदार शैक्षणिक रिकॉर्ड वाले गोयल राजनीति में आने से पहले सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट और इन्वेस्टमेंट बैंकर भी रहे हैं। स्पष्ट और बिना किसी लाग लपेट के बात करने वाले गोयल ने राजनीति में आने के बाद खुद को सफल प्रशासक साबित किया।

20:23 (IST)30 May 2019
मोदी की शपथ में आए हैं 8 हजार गेस्ट्स

राष्ट्रपति भवन प्रांगण में इस समारोह में करीब आठ हजार मेहमान आए हैं। 2014 में मोदी को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दक्षेस देशों के प्रमुखों सहित 3500 से अधिक मेहमानों की मौजूदगी में शपथ दिलाई थी। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण का इस्तेमाल आम तौर पर देश की यात्रा पर आने वाले राष्ट्राध्यक्षों एवं सरकार के प्रमुखों के औपचारिक स्वागत के लिए किया जाता है। इससे पहले 1990 में चंद्रशेखर और 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ दिलायी गई थी।

20:21 (IST)30 May 2019
कौन हैं आरके सिंह?

आडवाणी को किया था गिरफ्तार, समझौता और मालेगांव ब्लास्ट में जारी किए थे आरएसएस से जुड़े...पढ़ें खबर।

20:18 (IST)30 May 2019
सोनिया को पूतना, राहुल को विदेश तोता बताने वाले नेता को भी मंत्रालय

‘घर – घर में हो शौचालय का निर्माण, तभी होगा लाडली बिटिया का कन्यादान’, नारा देने वाले अश्विनी कुमार चौबे केंद्रीय मंत्री बने। मोदी 2.0 में भी उन्हें मंत्री बनाया गया है। चौबे बिहार के बक्सर से लोकसभा...पढ़ें खबर।

20:08 (IST)30 May 2019
मोदी के चहेतों में से 1 हैं प्रधान, इस चीज में भी हैं उस्ताद

धर्मेंद्र प्रधान ने न तो 2019 का लोक सभा का चुनाव लड़ा न ही ओडिशा विधान सभा का चुनाव लेकिन ओडिशा में बीजेपी की चुनावी कमान उनके ही कंधों पर थी। पार्टी ने बेहतर परफॉर्म भी किया। अब उन्हें फिर से इसका इनाम केंद्र सरकार में मंत्री पद के रूप में दिया गया है। प्रधान पिछली मोदी सरकार में भी मंत्री थे। पढ़िए उनका प्रोफाइल 

20:05 (IST)30 May 2019
मोदी की कैसी रही है पृष्ठभूमि?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक से लेकर केंद्र की राजनीति में आने वाले नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने हर मैदान फतह करते हुए प्रधानमंत्री के तौर पर न केवल अपनी दूसरी पारी का आगाज किया है, बल्कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाले तीसरे प्रधानमंत्री बन गए।‘राष्ट्रवाद’ और ‘विकास’ के नारे के साथ अपने करिश्माई व्यक्तित्व से भगवा परचम लहराने वाले मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में भाजपा को कई राज्यों में 50 फीसदी से अधिक वोट और 303 सीटें मिलीं जबकि 2014 के आम चुनाव में भाजपा ने 282 सीटों पर जीत हासिल की थी। आंकड़े गवाह हैं कि इस बार भाजपा ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और हरियाणा जैसे कई राज्यों में अपना मत प्रतिशत बढ़ाया है। निश्चित तौर पर इस पूरी जीत के केंद्र में मोदी रहे हैं।

19:59 (IST)30 May 2019
कौन हैं निर्मला सीतारमण? जानिए प्रोफाइल

पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर जवाबी हमले हों या रक्षा उपकरणों की सफल खरीद, भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजनीति में महिला सशक्तिकरण की नयी परिभाषा गढ़ी है और वह मोदी सरकार की सबसे ओजस्वी, कार्यकुशल और साहसी केंद्रीय मंत्रियों में से एक रही।

सीतारमण से पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 और फिर 1980-1982 में प्रधानमंत्री रहते हुए रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाला था। उनके रक्षामंत्री रहते ही भारत ने पुलवामा आतंकी हमले के तेरह दिन के भीतर पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमला करके आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया जिसमें कई आतंकवादी मारे गए।

19:47 (IST)30 May 2019
सुषमा इस बार नहीं बनेंगी मंत्री

इसी बीच, सूत्रों के हवाले से कुछ टीवी रिपोर्ट्स में बताया गया कि मोदी की नई सरकार में बीजेपी नेता सुषमा स्वराज मंत्री नहीं बनेंगी। राष्ट्रपति भवन परिसर में वह इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठीं हैं। जानकारों की मानें तो जिन्हें मंत्री बनना है, उन्हें दूसरी जगह बैठाया गया है, जबकि सुषमा अन्य लोगों के साथ दर्शक दीर्घा में बैठी हैं।

19:36 (IST)30 May 2019
एक नजर में जानिए राजनाथ सिंह को

भौतिकी के प्रोफेसर से देश के गृहमंत्री तक का लंबा सफर तय करने वाले राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के ऐसे मजबूत स्तंभ हैं जिनकी पहचान कुशल प्रशासक और राजनीतिक शुचिता का सम्मान करने वाले परिपक्व नेता के रूप में होती है। राजनाथ ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

मधुरभाषी और नपा तुला बोलने वाले सिंह प्रतिद्वंद्वियों पर कमोबेश निजी हमले करने से गुरेज करते हैं। पार्टी में उनके कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लाल कृष्ण आडवाणी के बाद वह ऐसे नेता हैं जिन्होंने दो अलग अलग कार्यकाल के लिए पार्टी की कमान संभाली है।

19:34 (IST)30 May 2019
पिछली बार मिला मंत्री बनने का मौका, इस बार मोदी को भाई सादगी

पिछली मोदी सरकार में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को मंत्री बनने का मौका नहीं मिला था। इस बार निशंक की सादगी मोदी-शाह को भा गई और उन्हें कैबिनेट में शामिल करने का फैसला हुआ। राजनीतिक अनुभव के लिहाज से देखें तो उत्तराखंड के पांचों बीजेपी सांसदों में रमेश निशंक का अनुभव सबसे अधिक है। पढ़िए उनका प्रोफाइल 

19:31 (IST)30 May 2019
लगातार दूसरी बार PM बने नरेंद्र मोदी, देखें इस बार कैसे ली शपथ
19:28 (IST)30 May 2019
इधर पीएम कार्यक्रम में पहुंचे, उधर मां देख रही थीं लाइव कवरेज

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में गुरुवार शाम नरेंद्र मोदी जब दूसरी बार पीएम पद की शपथ ले रहे थे, तब उनकी मां गुजरात यानी कि गृह नगर में टीवी पर बेटे को शपथ लेते और सम्मान होते देख रही थीं।

19:25 (IST)30 May 2019
राजनीति के ‘मौसम विज्ञानी’ हैं पासवान, एयर होस्टेस से शादी के लिए...

लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया रामविलास पावसान मोदी सरकार में फिर से मंत्री बन गए हैं। पासवान ऐसे नेता है, जो सियासी हवा का रुख तेजी से भांपते हैं और उसी...पढ़ें खबर।

19:19 (IST)30 May 2019
राजनीति के 'चाणक्य' हैं शाह, मोदी के चुनाव जिताऊ नेता

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को मौजूदा राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। उन्हें चुनाव जिताऊ राजनेता के तौर पर भी प्रसिद्धि मिली है। इसके पीछे उनका आंकड़ों के साथ खेलने की राजनीतिक शक्ति और कौशल है। 1990 के दौरान जब गुजरात में राजनीतिक उथल-पुथल का दौर था, तब उन्होंने तत्कालीन गुजरात भाजपा संगठन सचिव नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में पूरे गुजरात में पार्टी के प्राथमिक सदस्यों का न केवल आंकड़ा जुटाया था बल्कि उसका दस्तावेजीकरण भी कराया। पढ़िए उनका प्रोफाइल 

19:00 (IST)30 May 2019
NDA में रहेगी JDU, पर मंत्रिमंडल में नहीं होगी शामिलः नीतीश कुमार

जेडीयू ने साफ किया कि वह एनडीए में रहेगी, पर मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी। बता दें 2019 के आम चुनाव में जेडीयू के 16 सांसद जीते हैं। बिहार सीएम और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार ने इस बारे में कहा कि वे कैबिनेट में जेडीयू से सिर्फ एक व्यक्ति को जगह देना चाहते थे, जो कि सांकेतिक सहभागिता होगी। हमने उन्हें बता दिया है कि हमें मंत्री पद नहीं चाहिए। यह बड़ा मसला नहीं है। हम एनडीए में रहेंगे। हम उनसे बिल्कुल भी नाराज नहीं है। हम साथ में काम कर रहे हैं, इसमें कोई भ्रम या दोराय नहीं है।

19:00 (IST)30 May 2019
NDA में रहेगी JDU, पर मंत्रिमंडल में नहीं होगी शामिलः नीतीश कुमार

जेडीयू ने साफ किया कि वह एनडीए में रहेगी, पर मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी। बता दें 2019 के आम चुनाव में जेडीयू के 16 सांसद जीते हैं। बिहार सीएम और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार ने इस बारे में कहा कि वे कैबिनेट में जेडीयू से सिर्फ एक व्यक्ति को जगह देना चाहते थे, जो कि सांकेतिक सहभागिता होगी। हमने उन्हें बता दिया है कि हमें मंत्री पद नहीं चाहिए। यह बड़ा मसला नहीं है। हम एनडीए में रहेंगे। हम उनसे बिल्कुल भी नाराज नहीं है। हम साथ में काम कर रहे हैं, इसमें कोई भ्रम या दोराय नहीं है।

19:00 (IST)30 May 2019
NDA में रहेगी JDU, पर मंत्रिमंडल में नहीं होगी शामिलः नीतीश कुमार

जेडीयू ने साफ किया कि वह एनडीए में रहेगी, पर मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी। बता दें 2019 के आम चुनाव में जेडीयू के 16 सांसद जीते हैं। बिहार सीएम और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार ने इस बारे में कहा कि वे कैबिनेट में जेडीयू से सिर्फ एक व्यक्ति को जगह देना चाहते थे, जो कि सांकेतिक सहभागिता होगी। हमने उन्हें बता दिया है कि हमें मंत्री पद नहीं चाहिए। यह बड़ा मसला नहीं है। हम एनडीए में रहेंगे। हम उनसे बिल्कुल भी नाराज नहीं है। हम साथ में काम कर रहे हैं, इसमें कोई भ्रम या दोराय नहीं है।

18:19 (IST)30 May 2019
चाय पर चर्चा के दौरान ये भी रहे मौजूद

मोदी के शपथ ग्रहण से ऐन पहले नई दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग पर करीब साढ़े चार बजे हुई एनडीए नेताओं की बैठक में राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण, रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी सरीखे चेहरे मौजूद रहे। मोदी ने बैठक में संभावित मंत्रियों संग चाय पर चर्चा की।

17:45 (IST)30 May 2019
बॉलीवुड से इन चेहरों की शपथ समारोह में शिरकत करने की उम्मीद

नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में करन जौहर, रजनीकांत, बोनी कपूर और कंगना रनौत जैसी सिनेस्टार्स आ सकते हैं। फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर और अभिनेता शाहिद कपूर ने पीटीआई-भाषा से इस बात की पुष्टि की है कि वे शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद रहेंगे। फिल्मकार बोनी कपूर ने कहा कि वह इस समारोह का हिस्सा बनकर ‘‘खुशकिस्मत’’ महसूस करेंगे।

कपूर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘जिस तरह की जीत उन्हें मिली है, यह जश्न जैसा है। यह लोकतंत्र का उत्सव है। कुछ अच्छा हुआ है और यह आगे भी होता रहेगा।’’ मुंबई से रवाना होने से पहले रनौत ने संवाददाताओं से कहा कि वह मोदी को भविष्य के लिये शुभकामनाएं देती हैं।

17:11 (IST)30 May 2019
मंत्रिमंडल में इनकी एंट्री लगभग तय

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, रविशंकर प्रसाद, अर्जुन मेघवाल, पियूष गोयल, प्रकाश जावड़ेकर, रामविलास पासवान का मंत्री बनना तय है। इनके अलावा हरसिमरत कौर और बाबुल सुप्रियो का भी मोदी मंत्रिमंडल में एंट्री तय हो गई है। इनके अलावा सदानंद गौड़ा, जितेंद्र सिंह, नित्यानंद राय, संतोष गंगवार को पीएम आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर बुलाया गया है।

16:59 (IST)30 May 2019
BJP में आने के 3 साल बाद से ही चुनाव प्रबंधन कर रहे शाह, हॉल में लगाया है चाणक्‍य का फोटो

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को मौजूदा राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। उन्हें चुनाव जिताऊ राजनेता के तौर पर भी प्रसिद्धि मिली है। इसके पीछे उनका आंकड़ों के साथ खेलने की राजनीतिक शक्ति और कौशल है। 1990 के दौरान जब गुजरात में राजनीतिक उथल-पुथल का दौर था, तब उन्होंने तत्कालीन...पढ़ें पूरी खबर यहां।

16:29 (IST)30 May 2019
देश को मिलने जा रही मजबूत सरकार- बादल

मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने को लेकर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि यह बेहद खुशी की बात है कि आज नई सरकार बनने जा रही है। देश को मजबूत सरकार की जरूरत है और उसे यह चीज हासिल हो रही है।

16:27 (IST)30 May 2019
नेपाल और किर्गिस्तान से आए मोदी के 'दोस्त'

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में नेपाली पीएम केपी शर्मा ओली और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरूनबे जीन्बेकोव भी हिस्सा लेंगे। ये दोनों ही मेहमान आज सुबह राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं।

15:50 (IST)30 May 2019
इन 43 नेताओं को आया फोन, बनेंगे मंत्री

Part-2 

इनके अलावा 23. किरण रिजिजू (अरुणाचल ईस्ट) 24. कैलाश चौधरी (बाड़मेर) 25. संजीव बालियान (मुज़फ्फरनगर) 26. जेडीयू के आरसीपी सिंह (राज्यसभा सदस्य) 27. नित्यानन्द राय (उजियारपुर) 28. थावरचंद गहलोत 29. देबाश्री चौधरी (रायगंज सीट) 30. रमेश पोखरियाल निशंक (हरिद्वार) 31. मनसुख वसावा (भड़ूच) 32. रामेश्वर तेली (डिब्रूगढ़) 33. अकाली दल की हरसिमरत कौर (बठिंडा) 34. सुषमा स्वराज 35. सोम प्रकाश (होशियारपुर) 36. संतोष गंगवार (बरेली) 37. रामविलास पासवान 38. नरेंद्र सिंह तोमर (मुरैना) 39. सुब्रत पाठक (कन्नौज) 40. गजेन्द्र सिंह शेखावत (जोधपुर) 41. हरदीप सिंह पुरी 42. श्रीपद नाईक (नॉर्थ गोवा) 43. हर्षवर्धन (नई दिल्ली) को फोन आया।

15:50 (IST)30 May 2019
इन 43 नेताओं को आया फोन, बनेंगे मंत्री

1. सदानंद गौड़ा (बेंगलुरु नॉर्थ) 2. राजनाथ सिंह (लखनऊ) 3. अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर) 4. प्रकश जावड़ेकर (राज्यसभा सदस्य) 5. रामदास अठावले (आरपीआई) 6. मुख्तार अब्बास नकवी (राज्यसभा सदस्य) 7. बाबुल सुप्रियो (आसनसोल) 8. सुरेश अंगाड़ी (बेलगाम) 9. जीतेंद्र सिंह (उधमपुर) 10. पीयूष गोयल (राज्यसभा सदस्य) 11. रवि शंकर प्रसाद (पटना साहिब) 12. जी किशन रेड्डी (सिकंदराबाद ) 13. प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) 14. निर्मला सीतारमन (राज्यसभा सदस्य) 15. स्मृति ईरानी (अमेठी) 16. प्रह्लाद पटेल (दमोह) 17. AIADMK के रवीन्द्रनाथ (थेनी) 18. पुरुषोत्तम रुपाला (राज्यसभा सदस्य) 19. मनसुख मंडाविया 20. राव इन्द्रजीत सिंह ( गुरुग्राम) 21. कृष्ण पाल गुर्जर (फरीदाबाद) 22. अपना दल की अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर) को मंत्री पद की शपथ के लिए फोन कॉल किया गया।