• Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • India Vs Bangladesh Live Cricket Score, World Cup Warm up Matches 2019 BAN V IND Live Cricket Score Updates BAN V IND

लोकेश राहुल का अर्धशतक, धवन-शंकर दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • बांग्लादेश के खिलाफ विराट अर्धशतक बनाने से चूके, 46 गेंद पर 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे
  • शिखर धवन 9 गेंदें खेलकर 1 रन ही बना पाए , रोहित शर्मा ने 42 गेंद पर खेली 19 रन की पारी

खेल डेस्क. भारत ने अपने दूसरे अभ्यास मैच में बांग्लादेश को 95 रन से हरा दिया। मंगलवार को कार्डिफ में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने लोकेश राहुल और महेंद्र सिंह धोनी के शतक की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट पर 359 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 49.3 ओवर में 264 रन पर ऑलआउट हो गई।

 

बांग्लादेश की ओर से मुशफिकुर रहीम टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 94 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 90 रन बनाए। उन्होंने 58 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। भारत की ओर से कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह भी 2 विकेट लेने में सफल रहे।
 

धोनी ने 2 साल बाद शतक लगाया

इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी 78 गेंद पर 113 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। धोनी ने 73 गेंद पर अपना शतक और 40 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया था। धोनी ने वनडे में 2 साल बाद शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने 19 जनवरी 2017 को कटक में इंग्लैंड के खिलाफ 134 रन की पारी खेली थी। चूंकि यह अभ्यास मैच है, इसलिए उनका यह शतक आंकड़ों में शामिल नहीं किया जाएगा।

 

राहुल ने 94 गेंद पर अपना शतक पूरा किया

राहुल 99 गेंद पर 108 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और 4 छक्के लगाए। राहुल ने 94 गेंद पर अपना शतक और 45 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया था। हालांकि, कप्तान विराट कोहली फिफ्टी लगाने से चूक गए। विराट ने 46 गेंद पर 47 रन बनाए।

 

5 रन पर गिर गया था भारत का पहला विकेट

भारत का पहला विकेट 5 रन पर ही गिर पड़ा था। शिखर धवन एक रन के निजी स्कोर पर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद कोहली ने रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। हालांकि, टीम का स्कोर जब 50 रन था, तब रोहित को रूबेल हुसैन ने बोल्ड कर दिया। रोहित ने 19 रन बनाए।

 

शंकर ने 7 गेंद पर सिर्फ 2 रन बनाए
रोहित के आउट होने के बाद विराट भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए। विराट ने लोकेश राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े। जब उनका अर्धशतक पूरा होने से महज 3 रन बाकी थे, तभी मोहम्मद सैफुद्दीन ने उनको बोल्ड कर दिया। विराट का विकेट गिरने के बाद विजय शंकर क्रीज पर आए, लेकिन वे 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

 

वेस्टइंडीज ने 421 रन बनाए, न्यूजीलैंड 330 रन ही बना पाया

उधर, ब्रिस्टल में खेले गए अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 91 रन से हराया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शाई होप (101 रन, 86 गेंद), इविन लुईस (50 रन, 54 गेंद) आंद्रे रसेल (54 रन, 25 गेंद) की मदद से 49.2 ओवर में 10 विकेट पर 421 रन बनाए थे।  न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने 50 रन देकर 4 विकेट लिए। मैट हेनरी भी 2 विकेट लेने में सफल रहे।

 

विलियम्सन ने 130+ के स्ट्राइक रेट से रन बनाए

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड 47.2 ओवर में 330 रन पर ही ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से कप्तान केन विलियम्सन ने 64 गेंद पर 85 और टॉम ब्लंडेल ने 89 गेंद पर 106 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से कार्लोस ब्रैथवेट ने 3 और फाबियान एलन ने 2 विकेट लिए।

    Top Cities