वो ग्राहकों को अपने पास बुलाने के लिए व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते थे। वो कस्टमर के नंबर पर व्हाट्सऐप कर लड़कियों की कीमत भेजते और उनकी तस्वीरें भी भेजते थें। देह व्यापार के इस धंधे में उनकी एक दिन की कमाई 3,000 से लेकर 5,000 रुपए तक थी। लेकिन आखिरकार पुलिस को इस अवैध धंधे की भनक लग गई और फिर पुलिस ने इस रैकेट का उद्भेदन कर दिया। यह मामला गुरुग्राम का है। बीते रविवार (26 मई, 2019) को गुरुग्राम पुलिस ने एक पॉश इलाके में छापेमारी कर कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी पर देह व्यापार में संलिप्त होने का आरोप है।

इस रेड में हरियाणा पुलिस की दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स और सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन की टीम के सदस्य शामिल थे। पुलिस ने यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की थी। गुरुग्राम के एक घर सुशांत लोक 3 में अवैध देह व्यापार का यह धंधा फल-फूल रहा था। पुलिस के मुताबिक इस प्रॉपर्टी की देखरेख करने वाला शख्स अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस धंधे को चला रहा था। पुलिस के मुताबिक उसे सूचना मिली थी कि महेंद्रगढ़ के रहने वाले राजीव यादव ने दो मंजिला मकान को किराये पर ले रखा है। इस घर का एक महीने का किराया 60,000 रुपया है। दिल्ली का रहने वाला गुरमीत सिंह यहां लड़कियां सप्लाई करने का काम करता था। जबकि एक और शख्स हरीश का मुख्य काम ग्राहकों को बहला-फुसला कर यह तक लाने का था। घर का गार्ड भोजराज नेपाली भी इस सेक्स रैकेट का हिस्सा था।

‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ के मुताबिक रविवार की अहले सुबह करीब 5 बजकर 40 मिनट पर दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स के इंस्पेक्टर राजबल्ला के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने इस छापेमारी को अंजाम दिया। पुलिस ने घर में घुसते ही गार्ड भोजराज नेपाली को हिरासत में ले लिया और फिर पुलिस की नजर लॉबी में बैठे 11 लोगों पर पड़ी। पुलिस ने जांच के दौरान घर के कमरों में कुछ लोगों को लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया। पुलिस ने इन सभी को हिरासत में ले लिया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर राजीव यादव और हरीश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने यहां से 13 पैकेट कंडोम भी बरामद किया।

पुलिस ने यहां से जिन छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है उन सभी की उम्र 20-35 साल बताई जा रही है और यह सभी दिल्ली की रहने वाली हैं। इन सभी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि गुरमीत ने उन्हें देह व्यापार के धंधे में ढकेला है। पुलिस ने गुरमीत को भी गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में भोजराज नेपाली, गुरमीत, हरीश और राजीव यादव पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस राजीव और हरीश की तलाश में जुटी हुई है। (और…CRIME NEWS)