• Hindi News
  • National
  • Phrase Ab Hamara Koi Paraya Nahin Ho Sakta Hai Stood Out For Anand Mahindra From Pm Speech

मोदी के भाषण को आनंद महिंद्रा ने नेहरू के ट्रिस्ट विद डेस्टिनी की तरह यादगार बताया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • मोदी ने शनिवार संसद के सेंट्रल हॉल में कहा था- अब हमारा कोई पराया नहीं हो सकता है
  • आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर कहा- यह महत्वाकांक्षा सभी आर्थिक लक्ष्यों से अहम 
  • जवाहर लाल नेहरू का 14 अगस्त 1947 का भाषण ट्रिस्ट विद डेस्टिनी नाम से जाता जाता है

नई दिल्ली. उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद के सेंट्रल हॉल में शनिवार को दिए भाषण के एक अंश को जवाहर लाल नेहरू के ट्रिस्ट विद डेस्टिनी की तरह यादगार बताया है। महिंद्रा ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि मोदी के भाषण के इस वाक्य ने मेरा ध्यान आकर्षित किया- \'अब हमारा कोई पराया नहीं हो सकता है।\' महिंद्रा ने कहा कि यह महत्वाकांक्षा काफी अहम है। सभी आर्थिक लक्ष्य बाद में हैं।  

 

स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 14 अगस्त 1947 की रात देश को संबोधित करते हुए कहा था कि आज हम दुर्भाग्य के एक युग का अंत कर रहे हैं और भारत पुनः खुद को खोज पा रहा है। उनके इस भाषण को \'ट्रिस्ट विद डेस्टिनी\' के नाम से ही जाना जाता है। 

 

आनंद्र महिंद्रा लोकतंत्र और स्वतंत्रता की बात मुखरता से करते हैं। 29 अप्रैल को मुंबई में मतदान के दौरान उन्होंने कहा था कि यह लोकतांत्रिक देश में जन्म लेने और यहां रहने का विशेषाधिकार है। इस नक्षत्र पर हर किसी को यह आजादी नहीं मिलती।

Top Cities