निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। रविवार को उन्हें सांत्वना देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय उनसे मिलने पहुंचे।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
बता दें शिवराज के पिता बीते कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक निधन से एक दिन पहले ही उन्हें भोपाल से मुंबई ले जाया गया था। मुंबई में वह लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। सूचना मिलते ही शिवराज सिंह मुंबई के लिए रवाना हो गए थे।
उन्हें दो दिन पहले ही इलाज के लिए मुंबई ले आया गया था। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार को शाम 4 बजे नर्मदा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व सीएम के पिता के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शोक जताया है और संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह के पिता के निधन की बात सुनकर शोक संवेदना भी जताई थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था- "प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पिता प्रेम सिंह जी के दुखद निधन की खबर प्राप्त हुई। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। दुख की इस घड़ी में हम सभी परिवार के साथ हैं। ईश्वर मृत आत्मा को अपने श्रीचरणो में स्थान व परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।"