निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
मध्यप्रदेश के पूर्व मख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव में जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा है कि ये 'आतंकवाद, जातिवाद, गुंडावाद और वंशवाद पर मोदीवाद की जीत है।'
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
उन्होंने कहा, "मैंने कहा था भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी और भाजपा को 350 से अधिक सीट मिलीं। चुनाव की सबसे बड़ी उपलब्धि ये थी कि इसने जातिवाद, गुंडावाद का अंत किया है। वंशवाद, जातिवाद, आतंकवाद और गुंडावाद हारे हैं, इनपर मोदीवाद की जीत हुई है।"
शिवराज ने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन पर भी चुटकी ली जिसने महज 15 सीटें हासिल कीं और आरजेडी जिसने बिहार में एक भी सीट हासिल नहीं की। उन्होंने कहा कि लोगों ने विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और जन कल्याण के लिए मतदान किया है।
शिवराज ने कहा, "उत्तर प्रदेश में ये कहा गया था कि सपा-बसपा के गठबंधन से भाजपा का 40 सीट जीतना भी मुश्किल होगा। लेकिन लोगों ने जाति को वोट नहीं दिया और भाजपा को 62 सीट मिलीं। बिहार में, आरजेडी.. जो जाति आधारित राजनीति करती है, भी खाली रही। विपक्ष ने मुद्दों के बजाय मोदी को टारगेट किया।"
भाजपा प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिराने की कोशिश कर रही है, इस आरोप पर उन्होंने कहा, "भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग में विश्वास नहीं करती है। मैंने पहले ही कहा था कि कांग्रेस ने अधिक सीट जीती हैं और उसे सरकार बनानी चाहिए। भाजपा को राज्य सरकार को गिराने में कोई दिलचस्पी नहीं है। अगर कुछ अपनेआप ही हुआ, तो हम कुछ नहीं कर पाएंगे।"
बता दें मध्यप्रदेश में भाजपा ने 29 लोकसभा सीट में से 28 पर जीत हासिल की है। वहीं जो एक सीट जीती गई है वो मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नरुल नाथ ने छिंदवाड़ा से जीती है।