• Hindi News
  • National
  • Election Results 2019: Mamata Banerjee Trinamool Congress, 9 Of 11 Winnings Women Candidates In Bengal

बंगाल के 42 सांसदों में 11 महिलाएं; ममता ने 15 को टिकट दिए, 9 को जीत मिली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल को 22 सीटें मिलीं
  • भाजपा ने 18 सीटें जीतीं, पिछली बार सिर्फ 2 सांसद चुने गए थे

कोलकाता. 17वीं लोकसभा में पश्चिम बंगाल से 11 महिला संसद चुनी गईं। राज्य के 42 सांसदों में एक चौथाई से ज्यादा महिलाएं हैं। इसमें से 9 तृणमूल कांग्रेस और 2 भाजपा की सांसद हैं। भाजपा ने इस बार बंगाल में 18 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि 2014 में वह सिर्फ 2 सीट ही जीत सकी थी। वहीं, राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल को इस चुनाव में 22 सीट मिलीं। उसे पिछली बार के मुकाबले 12 सीटों का नुकसान हुआ।

1) ममता ने 15 महिलाओं को दिया था टिकट

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 15 महिलाओं को इस बार टिकट दिया था, जिसमें से 9 ने जीत दर्ज की। जबकि पांच को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव हारने वालों में बड़ा नाम मुनमुन सेन का है। उनके खिलाफ भाजपा के बाबुल सुप्रियो मैदान में थे। बाबुल ने यहां 197637 मतों से जीत हासिल की।

भाजपा ने बंगाल में पांच महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था। जिसमें दो ने जीत दर्ज की। भाजपा की जीतने वाली दो महिलाओं में लॉकेट चटर्जी और देबोश्री चौधरी हैं, जो पहली बार संसद पहुंची हैं।

पहली बार सांसद बनी तृणमूल नेताओं में नुसरत जहां, मिमी चक्रवर्ती, माला रॉय और महुआ मोइत्रा हैं। वहीं दो बार की सांसद रहीं शताब्दी रॉय, काकोली घोष दस्तीदार ने भी इस बार जीत बरकरार रखी। 2014 में जीतने वाली अपरूपा पोद्दार, प्रतिमा मंडल और सजदा अहमद ने अपनी सीटों पर फिर से जीत दर्ज की।

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

Top Cities