लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों (Poll Result 2019) में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने के बाद पार्टी में भयंकर निराशा का माहौल है। 17 राज्यों में काग्रेस खाता खोलने में भी असक्षम रही। इस दौरान हार से चिंतित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने नई मुसीबत मुंह खोले खड़ी है। उनके सामने राज्यों के अध्यक्षों के इस्तीफे ताबड़तोड़ ढंग से पेश किए जा रहे हैं। चुनाव नतीजों के घोषित होते ही तीन राज्यों के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों ने अपना इस्तीफा भेज दिया। उत्तर प्रदेश से राज बब्बर भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं। उन्होंने भी अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष को भेज दिया है। इनके अलावा अमेठी कांग्रेस कमेटी के मुखिया योगेंद्र मिश्रा ने भी इस्तीफा दे दिया है।

Election Results 2019 LIVE Updates: यहां देखें नतीजे

एनडीटीवी कि एक रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी भी संभवत: शनिवार (25 मई) को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। राहुल गांधी पूरे चुनाव के दौरान विपक्षी पार्टियों के प्रमुख चेहरों में शामिल थे। लेकिन, पार्टी के अलावा वह अपने पारंपरिक लोकसभा सीट अमेठी को भी गवां बैठे। राहुल को यहां बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने लगभग 50 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दी है। समूचे देश में कांग्रेस और इसके सहयोगी दलों को कुल 92 सीट मिली हैं, जबकि बीजेपी और उसके सहयोगी 300 आंकड़े को आराम से पार कर चुके हैं। गौरतलब है कि बीजेपी के सीटों की संख्या 2014 से भी अच्छी है। एनडीए को कुल 352 सीटें हासिल हुई हैं।

Loksabha Election 2019 Results live updates: See constituency wise winners list 

यूपी से राज बब्बर के अलावा कर्नाटक के कैंपेन मैनेजर एचके पाटिल और ओडिशा के पार्टी प्रमुख निरंजन पटनायक ने भी इस्तीफा दे दिया है। कर्नाटक और ओडिशा से भी कांग्रेस का सफाया हो चुका है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पहले से और भी ज्यादा दुर्गति हो चुकी है। यहां पर सिर्फ सोनिया गांधी ही अपना सीट रायबरेली को बचाने में सफल हो पाई हैं। गुरुवार को एक ट्वीट में राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश में पार्टी की हार के लिए खुद को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश के नतीजें कांग्रेस को परेशान करने वाले हैं। मैं खुद को इसका गुनहगार मानता हूं, क्योंकि मैंने सही ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं किया।”

Follow live coverage on election result 2019. Check your constituency live result here.