• Hindi News
  • National
  • Elections 2019: Congress Ex Chief Minister Who Has Lost The Lok Sabha Election 2019: From Sheila Dikshit To Digvijaya S

हरीश रावत, मुकुल संगमा और भूपेंद्र हुड्डा समेत 6 पूर्व सीएम चुनाव हारे, 6 पीछे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • मेघालय की तुरा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा नेशनल पीपुल्स पार्टी की अगाथा संगमा से हार गए
  • जेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवगौड़ा भी चुनाव हार गए

नई दिल्ली. 17वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार को आए। देश के अलग-अलग राज्यों की  6 पार्टियों के 14 पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव हार गए। इनमें 9 कांग्रेस के हैं। 

 

 

1. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, सीट- सोनीपत, पार्टी: कांग्रेस 
भूपेंद्र हुड्डा को भाजपा के रमेश चंद्र कौशिक ने हराया। रमेश को 587664 वोट तो भूपेंद्र को 422800 मिले। 

 

2. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सीट- नैनीताल, पार्टी: कांग्रेस 
हरीश को इस सीट पर भाजपा के अजय भट्ट ने हराया। अजय को 772195 वोट और हरीश को 433099 वोट मिले।

 

3मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा, सीट- तुरा, पार्टी: कांग्रेस 
इस सीट पर नेशनल पीपुल्स पार्टी की अगाथा संगमा ने मुकुल संगमा को हराया। उन्हें 303895 और मुकुल को 240123 वोट मिले।

 

4.कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली , सीट-चिकबल्लापुर, पार्टी: कांग्रेस
 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली को भाजपा उम्मीदवार बीएन बाचे गौड़ा ने 182110 मतों के अंतर से हरा दिया। 

 

5. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण, सीट- नांदेड़, पार्टी: कांग्रेस 
अशोक चह्वाण को भाजपा के प्रतापराव पाटिल चिखालिकर ने 40148 वोटों से हराया।

 

6. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील शिंदे, सीट- सोलापुर, पार्टी: कांग्रेस 
सुशील शिंदे भाजपा प्रत्याशी जय सिद्धेश्वर एस महास्वामीजी से 158608 वोटों से हार गए।

 

7. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, सीट- उत्तर-पूर्व दिल्ली, पार्टी: कांग्रेस 
 शीला दीक्षित भाजपा के मौजूदा सांसद मनोज तिवारी से चुनाव हार गईं। मनोज को 787799 वोट तो शीला को 421697 वोट मिले।

 

8. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सीट- भोपाल, पार्टी: कांग्रेस 
भोपाल लोकसभा सीट पर दिग्विजय सिंह को प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हराया। प्रज्ञा को 866482 और दिग्विजय को 501660 मत मिले।

 

9. अरुणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी, सीट- अरुणाचल वेस्ट , पार्टी: कांग्रेस 
इस सीट से भाजपा के किरेन रिजिजु ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को 1 लाख 40 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराया।

 

10. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, सीट- गया, पार्टी: हम

 इस सीट पर मांझी जदयू के विकास कुमार से 152426 वोटों से हार गए। मांझी 2014-15 में जनता दल यूनाइडेट से बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

 

11. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवगौड़ा, सीट- तुमकुर, पार्टी: जेडीएस 
पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवगौड़ा को भाजपा के जीएस बासवाराज ने हराया। देवगौड़ा को 582788 वोट और बासवाराज को 596127 वोट मिले।

 

12. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, सीट- दुमका, पार्टी: झारखंड मुक्ति मोर्चा
शिबु सोरेन भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन से चुनाव हार गए। शिबु  को 437333 वोट और  सुनील को 484923 मिले। 

 

13. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, सीट- कोडरमा, पार्टी: झारखंड मुक्ति मोर्चा (प्रजातांत्रिक) ​​​​​​​
भाजपा की अन्नपूर्णा देवी ने मरांडी को हराया।अन्नपूर्णा को 753016 वोट और मरांडी को 297416 वोट मिले। 

 

14. जेएंडके की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, सीट: अनंतनाग, पार्टी: पीडीपी
महबूबा मुफ्ती इस सीट पर तीसरे नंबर पर रहीं। नेशनल कॉन्फ्रेंस नंबर एक और कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही। 

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

Top Cities