Please enable javascript.Aap In Loksabha Chunav,पंजाब और दिल्ली की सभी सीटों पर लड़ी आप, सिर्फ भगवंत मान दर्ज कर पाए जीत - loksabha chunav aap wins only one seat of bhagwant mann in punjab and delhi - Navbharat Times

पंजाब और दिल्ली की सभी सीटों पर लड़ी आप, सिर्फ भगवंत मान दर्ज कर पाए जीत

नवभारतटाइम्स.कॉम | 23 May 2019, 10:48:34 PM

लोकसभा चुनाव 2019 में आम आदमी पार्टी सिर्फ एक ही सीट पर जीत दर्ज कर पाई। पंजाब और दिल्ली में उसने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें से सिर्फ भगवंत मान को जीत मिली।

हाइलाइट्स

  • आप पार्टी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कुल 23 सीटों पर चुनाव लड़ी
  • 23 सीटों में से आप पार्टी को सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली
  • आप के लिए एक सीट पंजाब के संगरूर से लड़े भगवंत मान ने जीती
  • भगवंत ने कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों को 110211 वोटों से हराया
भगवंत मान
नई दिल्ली
दिल्ली के साथ-साथ पंजाब में मजबूत स्थिति में होने का दावा कर रही आम आदमी पार्टी (आप) को लोकसभा चुनाव 2019 में सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा है। राजधानी में जहां पार्टी सातों सीटों पर हार गई है वहीं पंजाब में सिर्फ उसे एक सीट मिली है। यहां से पूर्व कमीडियन भगवंत मान ने आप का खाता खुलवाया है। बता दें कि पंजाब में आप ने सभी 13 और दिल्ली में सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ा था। पंजाब में संगरूर सीट के अलावा सभी 19 सीटों पर उसे हार का मुंह देखना पड़ा। इसके अलावा आप ने हरियाणा की तीन सीटों पर चुनाव लड़ा। वहां भी उसे हार का मुंह देखना पड़ा।
1.5 लाख वोटों से जीते भगवंत मान
पूर्व प्रफेशनल कमीडियन भगवंत मान पंजाब की संगरूर सीट से चुनावी मैदान में थे। यहां उन्होंने कांग्रेस के केवल सिंह ढिल्लों को 110211 वोटों से हराया है। पंजाब की बाकी किसी सीट पर आम दूसरे नंबर पर भी नहीं रही।

पंजाब में कौन कहां से जीता, देखिए लिस्ट

पिछले लोकसभा चुनाव में पंजाब बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी थी। लेकिन तब से वह लगातार पतन की राह पर रही। पिछली बार पार्टी ने पंजाब की 13 में से 4 सीटों पर कब्जा किया था। 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में AAP ने 20 सीटों पर कब्जा कर मुख्य विपक्ष बनी थी। लेकिन इसबार के लोकसभा चुनाव में वह सिर्फ एक सीट पर सिमट गई। इसके पीछे पार्टी की अंतर्कलह और स्थानीय नेताओं के पार्टी छोड़ने को माना जा रहा है।

दिल्ली में सातों सीट हारी आप
राजधानी दिल्ली में रेकॉर्ड बहुमत के साथ विधानसभा चुनाव जीतनेवाली आप पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव 2019 अच्छा नहीं रहा। सिर्फ दो सीटों (नॉर्थ वेस्ट, साउथ दिल्ली) पर उसके उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे। यहां से क्रमश: गुग्गन सिंह और राघव चड्ढा चुनाव लड़ रहे थे। बाकी सभी सीटों पर कांग्रेस पार्टी दूसरे नंबर पर रही और सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयी प्राप्त की।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Electionsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर