Please enable javascript.Sultanpur Lok Sabha Seat,सुलतानपुर लोकसभा सीट परिणाम: मेनका गांधी ने बीएसपी के सोनू सिंह को 14526 वोटों से हराया - maneka gandhi vs chandra bhadra singh in sultanpur lok sabha seat - Navbharat Times

सुलतानपुर लोकसभा सीट परिणाम: मेनका गांधी ने बीएसपी के सोनू सिंह को 14526 वोटों से हराया

नवभारतटाइम्स.कॉम | 23 May 2019, 9:56 pm
Subscribe

2014 में वरुण गांधी सुलतानपुर से जीतकर सांसद बने थे। पिछले चुनाव में यहां वरुण गांधी के दाहिने हाथ के रूप में काम करने वाले सोनू सिंह बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़े। 2014 के चुनाव में वरुण गांधी को 4,10,348 वोट मिले थे।

हाइलाइट्स

  • यूपी की सुलतानपुर लोकसभा सीट पर मामूली अंतर से जीतीं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी
  • इस बार वरुण गांधी को पीलीभीत से और मेनका को सुलतानपुर से दिया गया था टिकट
  • BSP प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह को मेनका ने 14526 वोटों के अंतर से हरा दिया है
sultanpur
सोनू सिंह और मेनका गांधी में कांटे की टक्कर
सुलतानपुर
उत्तर प्रदेश की सुलतानपुर लोकसभा सीट पर इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिली। शुरुआत से ही बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी और गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिर्फ उर्फ सोनू सिंह के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, आखिरी बाजी मेनका गांधी के हाथ लगी और उन्होंने 14,526 वोटों के अंतर से सोनू सिंह को हरा दिया। कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. संजय सिंह को सिर्फ 41,681 वोट मिले।

पढ़ें:
अमेठी में स्मृति इरानी से फिर पिछड़े राहुल
आपको बता दें कि दोपहर लगभग 4 बजे तक मेनका गांधी मामूली अंतर से सोनू सिंह से पीछे चल रही थीं। मेनका गांधी को कुल 459196 और बीएसपी प्रत्याशी सोनू सिंह को कुल 444670 वोट मिले। शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की उम्मीदवार कमला देवी को मात्र 11,494 वोट मिले। वहीं, नोटा को कुल 9,771 वोट मिले।

वरुण गांधी ने यहां चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में बिना नाम लिए गठबंधन प्रत्याशी सोनू सिंह के बारे में एक बयान दिया था। वरुण गांधी ने कहा था कि मैं संजय गांधी का लड़का हूं, इन लोगों से जूते खुलवाता हूं। आप लोग चिंता मत करिए। दरअसल, सोनू सिंह और उनके भाई मोनू सिंह की इलाके में दबंग छवि है। सोनू सिंह पहले विधायक भी रह चुके हैं।

पढ़ें: यूपी रिजल्ट LIVE: जानें सभी 80 सीटों का अपडेट

सुलतानपुर में वोटिंग के दिन भी मेनका गांधी और गठबंधन से बीएसपी के प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह के बीच बहस हो गई थी। दोनों के बीच दबंगई को लेकर बहसबाजी हुई। मेनका ने सोनू सिंह से कहा कि दबंगई नहीं चलेगी। मेनका ने सोनू सिंह के समर्थकों पर वोटरों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया था। मेनका ने रास्ते में सोनू सिंह और उनके समर्थकों को नारेबाजी करते देखा तो उन्हें बुलाकर कहा, 'यहां दबंगई बिल्कुल नहीं चलेगी।' इस पर सोनू सिंह ने कहा, 'हम दबंगई कहां कर रहे हैं। आप हमें गाली दे रही हैं। जूते खुलवा रही हैं।' इसके बाद उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी थी।

2014 में वरुण गांधी सुलतानपुर से जीतकर सांसद बने थे। पिछले चुनाव में यहां वरुण गांधी के दाहिने हाथ के रूप में काम करने वाले सोनू सिंह बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 के चुनाव में वरुण गांधी को 4,10,348 वोट मिले थे। बीएसपी के पवन पांडे को 2,31,446 और समाजवादी पार्टी के शकील अहमद 2,28,144 वोट मिले थे।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Electionsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर