07:30 PM, 23-May-2019
नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच दिया भाषण। कहा- आज स्वयं मेघराज भी इस विजयोत्सव में शरीक होने के लिए हमारे बीच हैं। 2019 लोकसभा के चुनाव में हम सब देशवासियों के पास नए भारत के लिए जनादेश लेने गए थे। आज हम देख रहे हैं कि देश के कोटि-कोटि नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया है।
पीएम के भाषण की बड़ी बातें यहां पढ़ें
06:23 PM, 23-May-2019
दिग्विजय सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि वो जनादेश को मानते हैं।
06:15 PM, 23-May-2019
भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी आहिस्ता-आहिस्ता जीत की तरफ कदम बढ़ा रही हैं। उन्होंने ट्वीट किया है।
06:12 PM, 23-May-2019
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर हैंडल से 'चौकीदार' शब्द हटाया।
06:08 PM, 23-May-2019
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए हार की जिम्मेदारी ली। कहा जा रहा है कि राहुल ने इस्तीफे की पेशकश भी की है।
05:22 PM, 23-May-2019
भोपाल से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर, पूर्व सीएम और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मुकाबले करीब 3 लाख वोट से आगे चल रही हैं।
04:34 PM, 23-May-2019
उत्तर मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने एनडीए उम्मीदवार गोपाल शेट्टी को जीत की बधाई दी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ईवीएम की खामियों को लेकर उनकी पार्टी ने एक रिपोर्ट तैयार की जिसे वो जल्द चुनाव आयोग को सौंपेंगे।
03:58 PM, 23-May-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगन मोहन रेड्डी को तेलुगू और नवीन पटनायक को ओड़िया भाषा में बधाई दी है। दोनों ने विधानसभा चुनावों में जोरदार जीत हासिल की है।
03:51 PM, 23-May-2019
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सिद्धू पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सिद्धू के पाकिस्तान जाकर जनरल बाजवा के गले लगने से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा।
03:34 PM, 23-May-2019
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचे।