India’s Most Wanted Movie Review: अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म India’s Most Wanted 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन ये फिल्म इस हफ्ते अकेले मैदान पर नहीं उतर रही है। अर्जुन कपूर की फिल्म के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक ‘PM Narendra Modi’ भी थिएटर्स में एंट्री मार रही है। दोनों फिल्में ही काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। ऐसे में दर्शक दोनों ही फिल्मों को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अर्जुन की इस फिल्म को पीएम मोदी बायोपिक से कड़ी टक्कर मिलेगी।

अर्जुन कपूर की फिल्म मोस्टवॉन्डेट की कहानी की बात की जाए तो फिल्म में अर्जुन प्रभात कपूर की भूमिका में हैं। इस फिल्म को ट्रू इवेंट बेस्ड फिल्म बताया जा रहा है। जिसमें दिखाया जाता है कि इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड को धरदबोचने के लिए एक सटीक प्लान बनाया जा रहा है। इसके लिए एक बहुत बड़ा ऑपरेशन शुरू किया जाता है जिसमें अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका निभाते नजर आते हैं। इस ऑपरेशन में प्रभात का 4 और लोग साथ देते हैं। इसके बाद ये पांचों लोग मिलकर इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड को काठमांडू ढूंढने निकलते हैं।

इस बीच इन पांचों कोस काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जो लोग इन्हें पांचों को सपोर्ट करते हैं वह भी परिस्थितियों के चलते दुविधा में नजर आते हैं। फिल्म में ये पांचों बिना हथियारों के इस लड़ाई को लड़ने निकल पड़ते हैं। ऐसे में क्या ये जीत पाएंगे।

इस फिल्म के लेखक और डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता हैं। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ राजकुमार और मायरा ने भी प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा और भी कलाकार हैं। राजेश सिंह का किरदार (Rajesh Sharma), पिलई का रोल (Prasanth Alexandrr), अमित की भूमिका में (Gaurav Mishra ), बिट्टी (Aasif Khan), शॉमिक बिसवास (Santilal Mukherjee) और रवि (Bajrangbali Singh) बने हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)