25 लोकसभा सीटों पर मतगणना आज; राज्यवर्धन, कृष्णा और वैभव की प्रतिष्ठा दांव पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • जयपुर ग्रामीण से केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा पूनिया से है
  • 2014 के चुनाव में राज्य की सभी 25 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी

जयपुर. राजस्थान में भाजपा ने सभी 25 सीटें जीत ली हैं। नौ सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने 4 लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की है। भीलवाड़ा सीट पर भाजपा के सुभाष बहेड़िया ने बड़ी जीत दर्ज की है। बहेड़िया ने कांग्रेस के रामपाल शर्मा को 612000 मतों से हराया। वहीं, राजसमंद से भाजपा की दीया कुमारी 551916 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के देवकीनंदन को हराया। जोधपुर से भाजपा के गजेंद्र सिंह 274440 वोटों से जीते, उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को हराया। वहीं, नागौर से रालोपा व भाजपा गठबंधन के हनुमान बेनीवाल 181260 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस की ज्योति मिर्धा को हराया। राजस्थान की शेष लोकसभा सीटों पर मतणना जारी है। राज्य में 29 अप्रैल और 6 मई को दो चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे। 2014 के चुनावों में भाजपा ने प्रदेश की सभी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।

 

 

 

राज्य में पहले चरण की 13 सीटों पर 29 अप्रैल को रिकॉर्ड 68.22 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, 6 मई को दूसरे चरण की 12 सीटों पर 63.78 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कुल 66.12 प्रतिशत वोटिंग हुई जो अब तक 67 साल में हुए 16 लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा है। 2014 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश में 25 सीटों पर 63.10% वोटिंग हुई थी।


 

उम्मीदवार जीते-हारे -

 

सीट कांग्रेस के उम्मीदवार  भाजपा के उम्मीदवार जीत का अंतर
जयपुर ग्रामीण  कृष्णा पूनिया (हारीं) राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (जीते) 393171
अजमेर  रिज्जू (हारे) भागीरथ चौधरी ( जीते) 416424 
श्रीगंगानगर  भरतराम (हारे) निहालचंद चौहान (जीते) 406978
झालावाड़ प्रमोद शर्मा (हारे) दुष्यंत सिंह (जीते) 453928
भीलवाड़ा  रामपाल शर्मा (हारे) सुभाष चंद्रा बाहेरी (जीते) 612000
राजसमंद देवकी नंदन (हारे) दीया कुमारी (जीतीं) 551916
चूरू रफीक मंडेलिया (हारे) राहुल कस्वां (जीते) 334402
अलवर भंवर जितेंद्र सिंह (हारे) बाबा बालकनाथ (जीते) 329971
बांसवाड़ा ताराचंद भगौरा (हारे) कनकमल कटावा (जीते) 305464
बीकानेर मदन गोपाल मेघवाल (हारे) अर्जुन राम मेघवाल (जीते) 264081
झुंझुनू श्रवण कुमार (हारे) नरेंद्र खींचड़ (जीते)  302547
सीकर सुभाष महरिया  (हारे) सुमेधानंद सारस्वत (जीते) 297156
जयपुर ज्योति खंडेलवाल  (हारीं) रामचरण बोहरा (जीते) 430626
टोंक -सवाईमाधोपुर नमोनारायण मीणा (हारे) सुखबीर सिंह (जीते) 111291
पाली बद्री जाखड़ (हारे) पीपी चौधरी (जीते) 481597
जोधपुर वैभव गहलोत  (हारे) गजेंद्र सिंह शेखावत (जीते) 274440
जालौर  रतन देवासी (हारे) देवजी मानसिंग्राम पटेल (जीते) 261110
उदयपुर रघुवीर मीणा (हारे) अर्जुनलाल मीणा (जीते) 437914
चित्तौड़गढ़ गोपाल सिंह इड़वा (हारे) चंद्रप्रकाश जोशी (जीते) 576247
कोटा-बूंदी रामनारायण मीणा  (हारे) ओम बिड़ला (जीते) 279677
दौसा सविता मीणा (हारीं) जसकौर मीणा (जीते) 78444
करौली-धौलपुर संजय कुमार जाटव (हारे) मनोज राजौरिया (जीते) 97682
भरतपुर   अभिजीत जाटव (हारे) रंजीता कोली (जीते)  318399
नागौर ज्योति मिर्धा (हारे) हनुमान बेनिवाल (आरएलपी से गठबंधन) (जीते) 181260
बाड़मेर मानवेंद्र सिंह (हारे) कैलाश चौधरी (जीते)  323808

 

एग्जिट पोल में यह रहा था अनुमान - 

 

राजस्थान : कुल 25 सीटें भाजपा कांग्रेस
न्यूज 18-आईपीएसओएस 22-23 2-3
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य 25 0
इंडिया न्यूज-पोलस्ट्रेट 24 1
न्यूज नेशन 21-23 2-4
रिपब्लिक-सी वोटर 23-25 0-2
एबीपी 19 6
इंडिया टुडे-एक्सिस 23-25 1-3
2014 के नतीजे 25 0



 

Top Cities