Move to Jagran APP

UP Election Result 2019- Raebareli: जानिए कौन जीता-कौन हारा, 2014 की तुलना में किसे मिले कितने वोट

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मतगणना। विधानसभावार लगाई गईं 14-14 टेबल सबसे पहले बैलेट के मतों की होगी गिनती।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 07:26 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 02:00 PM (IST)
UP Election Result 2019- Raebareli: जानिए कौन जीता-कौन हारा, 2014 की तुलना में किसे मिले कितने वोट
UP Election Result 2019- Raebareli: जानिए कौन जीता-कौन हारा, 2014 की तुलना में किसे मिले कितने वोट

रायबरेली, जेएनएन। 17वीं लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के गढ़ में रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी ने एक बार फिर जीत का परचम फहराया है। सोनिया गांधी ने 167178 मतों से बड़ी जीत दर्ज की। सोनिया 5,34918 वोट के साथ पहले नंबर पर और दिनेश प्रताप सिंह 3,67740 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो बीजेपी और कांग्रेस के बीच वोटों का अंतर बहुत ही कम था। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह अप्रैल 2018 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो बीजेपी और कांग्रेस के बीच वोटों का अंतर बहुत ही कम था।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर 

  1. जीत: सोनिया गांधी (कांग्रेस ): 5,34918 वोट 
  2. अजय अग्रवाल (बीजेपी): 3,67740 वोट 

लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर 

  1. जीत: सोनिया गांधी (कांग्रेस ): 5,26,434 वोट 
  2. अजय अग्रवाल (बीजेपी): 1,73,721 वोट 

कहां किसे मिले कितने वोट, जानिए 
हरचंदपुर में दिनेश को 72008, बछरावां में 77166 मत मिले। जबकि सोनिया को क्रमश: 98131 और 101221 वोट मिले। इन दोनों विधानसभाओं में सबसे कम लीड मिली। फिर जब सदर और ऊंचाहार की मतगणना शुरू हुई तो मतों का अंतर बढ़ता गया। सदर में सोनिया को 123042, ऊंचाहार में 103438 और सरेनी में 107702 वोट मिले। वहीं दिनेश को सदर में महज 61637 मत ही मिले। ऊंचाहार में 76234 और सरेनी में 78621 वोटों से उन्हें संतोष करना पड़ा। रायबरेली में सोनिया गांधी के प्रतिनिधी किशोरी लाल वर्मा ने डीएम नेहा से जीत सार्टिफ‍िकेट लिया।  

विधानसभा वार पड़े मत

  • बछरावां -    1,90,388
  • हरचंदपुर -   1,80,477
  • सदर    -   1,94,715
  • सरेनी -     1,97,269
  • ऊंचाहार -   1,91,953
  • कुल पड़े मत- 9,54,812

डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
डीएम नेहा शर्मा, एसपी सुनील कुमार स‍िंह ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। छह विधानभागार बने हालों, कंट्रोल रूम, मीडिया सेंटर आदि को देखा। व्यवस्था को देख रहे राम प्रकाश पाठक, एडीएम एफआर डॉ. राजेश कुमार प्रजापति को निर्देश दिये कि एक बार पुन: मतगणना स्थल पर सभी तैयारियों को बारीकी से देख ले, कही कमी हो तो उसे तत्काल दुरूस्त करवा लें। इस मौके पर एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष, नगर मजिस्ट्रेट जयचंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

प्रमुख प्रत्याशी प्रोफाइल 

  • सोनिया गांधी : उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में से एक रायबरेली सीट पर यूपीए चेयर पर्सन सोनिया गांधी आसानी से जीत हासिल करती नजर आ रही हैं। रायबरेली कांग्रेस का मजबूत दुर्ग माना जाता है। यहां से पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी ने जीत हासिल कर कांग्रेस का खाता खोला था, जो यथावत जारी है। महज तीन बार यहां कांग्रेस के सिवा कोई दूसरी पार्टी जीत सकी है, वह भी तब जब यहां से गांधी परिवार के किसी सदस्य ने चुनावी नहीं लड़ा। इस समय में सोनिया गांधी यहां से सांसद हैं। 2004 में सोनिया गांधी ने इसे अपनी कर्मभूमि बनाया था। इसके बाद से वह लगातार इस सीट से जीततीं आ रही हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर सोनिया गांधी ने बीजेपी के अजय अग्रवाल को 3 लाख 52 हजार 713 मतों से हराया था। कांग्रेस की सोनिया गांधी को 5,26,434 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के अजय अग्रवाल को 1,73,721 वोट मिले थे।
  • दिनेश प्रताप सिंह : दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस के एमएलसी रहे हैं। अब बीजेपी का हिस्सा बन चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में सोनिया गांधी के सामने खड़े हुए हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.