19 मई को एग्जिट पोल सामने आए थे। जिसमें एनडीए को बढ़त देखने को मिल रही है। इस एग्जिट पोल के साथ ही राजनीति गरमा गई और विपक्ष ने एग्जिट पोल पर ही हमला करना शुरू कर दिया। एक तरफ जहां कल कुल राज्यों के हिसाब से एग्जिट पोल आया था। ऐसे में आज सीटों के मुताबिक रिजल्ट सामने आ रहे हैं। तो जानते हैं कहां पर कौन सी पार्टी मार रही है बाजी। हाल ही में विवेक ओबेरॉय अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर एक ट्वीट किया था। जिसमें ऐश्वर्या राय और सलमान खान भी थे। वहीं पोस्ट में अभिषेक बच्चन भी थे। विवेक ने पोस्ट को एग्जिट पोल से जोड़कर पोस्ट किया था। हालांकि इस पोस्ट के बाद से विवेक की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। दरअसल पोस्ट के वायरल होने के बाद महाराष्ट्र वुमेन कमीश्न ने विवेक के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है।