Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: यहां EVM के साथ प्याज लेकर रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Lok Sabha Election 2019 इस चुनावी महासमर में नेताओं और मतदाताओं के अलावा पोलिंग पार्टियों और पोलिंग अधिकारियों के भी अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे।

By Amit SinghEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 08:16 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 09:06 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: यहां EVM के साथ प्याज लेकर रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
Lok Sabha Election 2019: यहां EVM के साथ प्याज लेकर रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

झबुआ, एएनआई। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) रविवार को अपने अंतिम चरण में होगा। सातो चरणों की मतदान प्रक्रिया का रविवार को अंतिम दिन है। इसके लिए शनिवार को ही पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। मध्य प्रदेश में शनिवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना करते वक्त प्याज वितरित किया गया है। पोलिंग पार्टियों को प्याज बांटे जाने का माामला चर्चा में है। आप भी जानिए क्या है वजह?

loksabha election banner

सातवें और अंतिम चरण में रविवार को आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसमें मध्य प्रदेश की भी आठ लोकसभा सीटें शामिल हैं। मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी और लू का प्रकोप इतना ज्यादा है कि वोटर और आम लोग ही नहीं चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी भी इससे बचने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपना रहे हैं।

ऐसे में मध्य प्रदेश के झबुआ में चुनाव ड्यूटी पर रवाना होने से पहले पोलिंग पार्टियों को प्याज वितरित किया गया। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को प्याज, भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए वितरित किया गया है। मामले में जिले के कलेक्टर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, ‘हमारे कुछ सेक्टर अधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों को प्याज वितरित किया है। सेक्टर अधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों को प्याज वितरण अपने खर्च पर किया है। उनका मानना है कि अगर प्याज को जेब में रखा जाए तो इससे भीषण गर्मी और लू से बचा जा सकता है।’

सातवें चरण का मतदान
राज्य               लोकसभा सीट
उत्तर प्रदेश        13
पंजाब              13
पश्चिम बंगाल      9
बिहार              8
मध्य प्रदेश        8
हिमाचल प्रदेश  4
झारखंड           3
चंडीगढ़           1

23 मई को होगी मतगणना
सातवें चरण के मतदान के साथ ही राजनीतिक पार्टियों की चुनावी प्ररीक्षा खत्म हो जाएगी। करीब दो माह तक चली इस चुनावी परीक्षा को पास करने के लिए राजनीतिक दलों ने खूब पसीना बहाया। 23 मई को सातों चरणों में डाले गए वोटों की मतगणना होगी। सुबह से ही रुझान सामने आने लगेंगे। चुनाव आयोग का प्रयास है कि शाम तक लोकसभा चुनाव 2019 के परिणामों की पिक्चर स्पष्ट हो जाएगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.