क्या महिला ने सिद्धू की चप्पल से की पिटाई? वायरल टेस्ट में सच आया सामने

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • क्या फेक : सिद्धू की महिला ने चप्पल से पिटाई की। 
  • क्या सच : ऐसी कोई घटना नहीं हुई।

फैक्ट चेक डेस्क. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की चप्पल से पिटाई करते नजर आ रही है। इस फोटो में सिद्धू महिला से बचते नजर आ रहे हैं। इसकी सच्चाई जानने के लिए हमने पूरी पड़ताल की।

 

क्या वायरल

कमेन्ट मे 2 लिखते ही सिद्धू को चप्पल लगेगी खुद ट्राई करे मै भी हैरान हूँ। 😜😜😜
.@sherryontopp pic.twitter.com/TUwORebHkM

— ⚔️SAMBIT PATRA🕉️ (@sambit_swaraj1) May 12, 2019
  • चप्पल हाथ में लिए सिद्धू के सामने खड़ी महिला की फोटो। 
\"इस
  • फोटो के साथ लिखा है \'दोगले सिद्धुआ को 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चप्पल मारने वाली इस महिला को 100 तोपों की सलामी\'
  • इस फोटो ट्वीटर पर कई यूजर्स ने शेयर किया। यहीं से यह सोशल मीडिया में वायरल हो गई। 

क्यों फेक

  • दरअसल हरियाणा के रोहतक में सिद्धू 8 मई को यहां से चुनाव लड़ रहे दीपेंद्र हुड्‌डा के पक्ष में चुनावी जनसभा करने गए थे। 
\"इसी
  • सिद्धू मंच पर थे, तभी एक महिला ने उनकी तरफ चप्पल फेंका। हालांकि चप्पल सिद्धू को लगी नहीं थी। पुलिस ने चप्पल फेंकने वाली महिला को हिरासत में ले लिया था।
  • इसके बाद 12 मई को भाजपा नेता संबित पात्रा के ट्वीट पर एक अन्य यूजर ने इस फोटो को रीट्वीट कर दिया। बस यहीं से यह एडिटेड फोटो अलग-अलग कैप्शन के साथ वायरल होने लगी।

*आज एक बात *
*याद आयी *
*कि*
*राहुल गांधी*
*को*
*पप्पू नाम की*
*उपाधि सिद्धू ने *
*ही दी थी * pic.twitter.com/tVoO7S4nvZ

— चौकीदार अदिति (@ADITIJOSHI01) May 12, 2019
  • सिद्धू को महिला द्वारा पीटने जैसी किसी घटना का कोई साक्ष्य, खबर या वीडियो अखबारों, न्यूज वेबसाइट या गूगल पर उपलब्ध नहीं है। गूगल से रिवर्स सर्चिंग करने पर भी पता चला कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। 
  • इस फोटो को एडिट कर अलग-अलग कैप्शन के साथ वायरल किया जा रहा है।

Top Cities