महिलाओं की तुलना में पुरुषों की आवाज को ज्यादा बेहतर समझते हैं एलेक्सा और गूगल जैसे स्मार्ट स्पीकर्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गैजेट डेस्क. एलेक्सा और गूगल के स्मार्ट स्पीकर महिलाओं की तुलना में पुरुषों की आवाज को ज्यादा बेहतर तरीके से समझते हैं और उनके दिए निर्देशों का पालन करते हैं। हाल ही में यूके की ऑनलाइन मार्केट रिसर्च कंपनी यूगोव के सर्वे में यह बात सामने आई जिसके बाद एआई बेस्ड स्मार्ट होम डिवाइस की उपयोगिता पर कई सवाल खड़े हो गए। सर्वे में सामने आया कि महिलाओं द्वारा दिए गए निर्देशों को स्मार्ट स्पीकर नकार देते हैं या कोई प्रतिक्रिया ही नहीं देते।

 

\"s\"

 

1) 66% पुरुषों को डिवाइस से कोई समस्या नहीं

सर्वे के मुताबिक स्मार्ट डिवाइस यूज करने वाली 67% महिलाओं का कहना है कि स्मार्ट डिवाइस कभी-कभी उनके निर्देशों का पालन ही नहीं करते जबकि ऐसा कहना वालों में पुरुषों की संख्या 54% है। सर्वे में यह भी सामने आया कि पुरुष स्मार्ट डिवाइस के साथ ज्यादा सख्ती के साथ पेश आते हैं बावजूद इसके उन्हें कम समस्याओं का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा लगभग 66% पुरुषों का कहना है कि उन्हें अपने स्मार्ट डिवाइस से कोई समस्या नहीं है। पुरुषों का कहना है कि उनके डिवाइस ने उनके निर्देशों को कभी नहीं नकारा। जबकि ऐसा कहने वालों में महिलाओं की संख्या सिर्फ 32% थी। यह भी सामने आया कि महिलाएं स्मार्ट डिवाइस के साथ काफी अच्छा बर्ताव करती है।

इसके अलावा 45% महिलाएं ऐसी है जो अपने डिवाइस को निर्देश देते समय प्लीज और ओके जैसे शब्दों का उपयोग करती हैं, जबकि पुरुषों के मामले में ये आंकड़ा सिर्फ 30% पर ही सिमट गया।

आवाज पहचानने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल करने वाली कंपनी R7 स्पीच के सीईओ दिलीप राव का कहना है कि ऐसे सॉफ्टवेयर को बनाते समय पुरुषों की आवाज से ज्यादा टेस्टिंग की जाती है, जिससे यह महिलाओं की आवाज को बेहतर तरीके से नहीं समझ पाता। ऐसे में डिवाइस महिलाओं की मधुर आवाज को पहचानने में धोखा खा जाते हैं, जबकि पुरुषों की तेज आवाज वो आसानी से पहचान लेते हैं।

 

23 मई को देखिए सबसे तेज चुनाव नतीजे भास्कर APP पर

Top Cities